खेल

प्यार के लिए कुछ भी! गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए फैन ने मांगी अमित मिश्रा से मदद, फिर खिलाड़ी ने अकाउंट में भेजे इतने रुपए

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय टीम (India Cricket team) के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। टीम इंडिया को चीयर करना हो, या फिर आलोचकों को खरी खोटी सुनाना हो, वह पीछे नहीं हटते। इन सबके अलावा अमित अपने फैंस के साथ भी काफी मिले जुले हैं। वह अपने फैंस से बात भी करते हैं और उनकी मदद करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में मिश्रा ने एक फैन की ख्वाहिश भी पूरी की है। 

दरअसल, एक फैंस ने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend)  को घुमाने ले जाने के लिए अमित मिश्रा से रुपयों की मदद मांगी थी। यूज़र्स ने अमित से 300 रुपए की मांग की थी। यूजर ने कहा था कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है, जिसके लिए 300 रुपए की जरूरत है। मिश्रा ने बड़ा दिल दिखाते हुए फैन के अकाउंट में 500 रुपए डाल दिए। 

https://twitter.com/MishiAmit/status/1575411248392712194

लेग स्पिनर ने यूजर को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, 'रुपए भेज दिए हैं। आपको डेट के लिए शुभकामनाएं।' मिश्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग क्रिकेटर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं अमित मिश्रा के इस पोस्ट को उनके हज़ारों फैंस लाइक भी कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि, अमित मिश्रा ने 2017 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। वहीं, साल 2016 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। फिर साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि, अमित मिश्रा आईपीएल का नियमित हिस्‍सा थे और उन्‍होंने 2018 से 2021 तक दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए खेला था। लेकिन, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में अमित मिश्रा को कोई खरीदार नहीं मिला था। 

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट