खेल

जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में अमीषा, प्राची और हार्दिक ने जीते रजत पदक, 9 भारतीय स्वर्ण पदक की दौड़ में

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज हार्दिक पंवार, अमीषा केरेटा और प्राची टोकस को आर्मेनिया के येरेवन में आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (IBA Junior World Boxing Championship) में अपने-अपने फाइनल में हार के बाद रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

एशियाई जूनियर चैंपियन हार्दिक (80 किग्रा) को रविवार को करीबी मुकाबले में रूस के एशुरोव बैरमखान से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों मुक्केबाज इस मुकाबले में आक्रामक दिखे और उन्होंने अंक हासिल करने के हर मौके को भुनाया । रूस का मुक्केबाज ने हालांकि आखिरी समय में भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ा।

अमीषा (54 किग्रा) और प्राची (80 किग्रा से अधिक) को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में समान रूप से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। अमीषा कजाकिस्तान की अयाजान सिडिक जबकि प्राची ने उज्बेकिस्तान की दो बार की एशियाई जूनियर चैंपियन सोबिराखोन शाखोबिद्दीनोवा के खिलाफ हार गयी।

भारत  इस प्रतियोगिता में अब तक पांच कांस्य सहित 17 पदक पक्का कर चुका है। पायल (48 किग्रा), निशा (52 किग्रा), विनी (57 किग्रा), सृष्टि (63 किग्रा), आकांक्षा (70 किग्रा), मेघा (80 किग्रा), जतिन (54 किग्रा), साहिल (75 किग्रा) और हेमंत (80 किग्रा से अधिक) उन नौ भारतीय मुक्केबाजों में शामिल है जो सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। नेहा (46 किग्रा), निधि (66 किग्रा), परी (50 किग्रा), कृतिका (75 किग्रा) और सिकंदर (48 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के बाद अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया। (एजेंसी)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन