अजित कुमार की रेसिंग टीम ने बेल्जियम में तिरंगा लहराया है 
खेल

Ajith Kumar: बेल्जियम में तिरंगा लहरा कर अजित कुमार ने भारत का नाम किया रोशन

Ajith Kumar Spa Francorchamps circuit: अजित कुमार की रेसिंग टीम ने बेल्जियम में तिरंगा लहराया है। टीम बेल्जियम के स्पा फ्रेंकोरचैंप्स सर्किट में आयोजित कार रेसिंग स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। 

अनिल सिंह

Ajith Kumar Hoisted Indian flag in Belgium: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार अजित कुमार कर रेसिंग के प्रति अपने जुनून को लेकर पहचाने जाते हैं। वह अलग-अलग देश में जाकर कार रेसिंग स्पर्धा में में हिस्सा लेते हैं। कई बार उनकी दुर्घटना की खबर भी सामने आई है। लेकिन इस बार उनकी टीम ने बेल्जियम में भारत का तिरंगा लहरा कर भारत का नाम रोशन कर दिया है। बेल्जियम के स्पा फ्रेंकोरचैंप्स सर्किट में आयोजित प्रतिष्ठित कार रेसिंग प्रतियोगिता में अजित कुमार की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें बेल्जियम में भारत का झंडा लहराने का मौका मिला।

अजित कुमार की टीम ने इस साल तीसरी बार पोडियम फिनिश किया है। यानी उनकी टीम तीसरी बार पोडियम पोजीशन हासिल करने में कामयाब रही है। अजित कुमार ने पोडियम पर भारतीय तिरंगा थामा और पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। सोशल मीडिया पर अब उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें उपलब्धि के लिए बधाइयां दे रहे हैं और देश का नाम रोशन करने के लिए उनका आभार जता रहे हैं।

अजित कुमार के काम की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी 'गुड बैड अगली' नाम की एक फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को रविचंद्र ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को ही सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया। कुछ दिनों पहले भी अजित कुमार ने यह ऐलान किया था कि वह अपने रेसिंग करियर पर फोकस करने वाले हैं, ऐसे में वह अब फिल्मों से दूरी बना रहे हैं।

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा