शतरंड ओलंपियाड (सौजन्य-एक्स) 
खेल

Chess Olympiad: आठवें दौर में पुरुषों ने जारी रखा अपना दबदबा, महिला वर्ग ने किया हार का सामना

45वें शतरंज ओलंपियाड में आठवें दौर के मैच चल रहे थे। जहां हमेशा की तरह भारतीय पुरुष टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही। इसके अलावा महिला वर्ग में आठवें दौर में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

प्रिया जैस

बुडापेस्ट: 45वें शतरंज ओलंपियाड में आठवें दौर के मैच चल रहे थे। जहां हमेशा की तरह भारतीय पुरुष टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही। इसके अलावा महिला वर्ग में आठवें दौर में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पुरुष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के आठवें दौर में यहां ईरान के खिलाफ 3.5-0.5 से शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना दावे को और मजबूत कर लिया लेकिन महिलाओं को पोलैंड के हाथों 1.5-2.5 से चौकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम की यह प्रतियोगिता में पहली हार है।

लगातार आठवीं जीत

ओपन वर्ग में  लगतार आठवीं जीत से पुरुष टीम ने कुल 16 अंकों के साथ एकल बढ़त बरकरार रखी है। मेजबान हंगरी, उज्बेकिस्तान तालिका में उससे दो अंक पीछे हैं। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज अर्जुन एरिगैसी ने काले मोहरों से आक्रामक शुरुआत कर बर्दिया दानेश्वर को पराजित किया।

आगामी विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने शुरुआती टाइम कंट्रोल में ही ईरान के परम मघसूदलू को हरा दिया। आर प्रज्ञानानंद ने अमीन तबाताबेई से ड्रॉ खेला जबकि विदित गुजराती ने इदानी पूया को मात देकर टीम की जीत में अंकों का इजाफा किया।

शीर्ष 5 में भारती खिलाड़ी

अपने आठ मुकाबलों में व्यक्तिगत 7.5 अंकों के साथ अर्जुन की क्लासिकल लाइव रेटिंग  2792.7 पहुंच गई तो वहीं गुकेश के भी 2784.6 रेटिंग अंक हो चुके हैं। ऐसा पहली बार है कि विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में दो भारतीय खिलाड़ी हैं।

महिला वर्ग में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा जब ग्रैंडमास्टर डी हरिका, आर वैशाली क्रमश: पोलैंड की एलिना काशलिंस्काया और मोनिका सोको से अपनी अपनी बाजियां हार गयीं। दिव्या देशमुख ने एलेक्जेंड्रा माल्टसेव्स्काया को हराकर मुकाबले में भारत की वापसी कराई।

वंतिका ने किया हार का सामना

वंतिका अग्रवाल बेहतर स्थिति में होने के बावजूद एलिक्जा स्लिविका के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही। यह मुकाबला ड्रा पर छूटा जिससे टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम ने नाम 14 अंक है। टीम पोलैंड और कजाखस्तान के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। नौवें दौर में भारतीय पुरुष उज्बेकिस्तान से और  महिला टीम अमेरिका से भिड़ेंगी।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?