8 मई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

आठ मई का इतिहास: आज के ही दिन हुआ था द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था, इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: साल के बाकी दिनों की तरह आठ मई का दिन भी इतिहास की कई छोटी-बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद वह आठ मई का ही दिन था, जब जर्मनी के जनरल अल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए और इसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध का खात्मा हो गया। विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था, इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस।पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया। 1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म। 1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ युद्ध जैसे धमकी भरे बयान जारी करने से बाज आने को कहा। 1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी' जारी किया। 1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत। 2001 : अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर। 2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने बनाया था। 2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया। 2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद। 2020 : देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई। 2022 : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर। 2023 : राजस्‍थान में मि‍ग-21 दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में तीन महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित। 2023 : अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत।

एजेंसी के इनपुट के मुताबिक

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला