विश्व विज्ञान दिवस फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

10 नवंबर का इतिहास: विश्व विज्ञान दिवस, शांति और विकास में विज्ञान की अहम भूमिका

Transport Day and Science: 10 नवंबर को विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शांति और विकास में विज्ञान की भूमिका को बढ़ावा देना है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाता है।

अंकिता पटेल

Highlights

  • भारत में 10 नवंबर को परिवहन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • इसी दिन यूनेस्को विश्व विज्ञान दिवस भी मनाता है, जिसका उद्देश्य शांति और विकास में विज्ञान की भूमिका को बढ़ावा देना है।

  • सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन विकास के साथ पर्यावरण प्रदूषण की चुनौती भी बढ़ाते हैं।

  • वैज्ञानिक पर्यावरण संरक्षण और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए नए समाधान खोज रहे हैं।

Science for Peace and Development: भारत में 10 नवंबर को 'परिवहन दिवस' के रूप में मनाया जाता है और साथ ही यूनेस्‍को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में 'शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस' के रूप में मनाने का चलन है।

परिवहन दिवस के तौर पर इस दिन को मनाने की बात करें, तो सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है, वहीं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी किसी से छिपे नहीं हैं। आज दुनियाभर के वैज्ञानिक पर्यावरण को स्वच्छ और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।

1885 - गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1920 - राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म।

1983 - बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1990 - चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।

2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य शुरू। इसमें भारत, म्यांमा, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।

2001 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2006 - श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या।

2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2013 - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।

2022 - भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

2023- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य (92) का निधन।

2024- इजराइल के हवाई हमले में उत्तरी गाजा में 17 लोगों की मौत।

2025-दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में हुए जबरदस्त विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत और 24 अन्य लोग घायल।

2025-देश के विभिन्न हिस्सों से तीन चिकित्सकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

2025-फिलीपीन में तूफान फंग-वोंग के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 14 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन