(डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

आज है सुरों की मल्लिका आशा भोसले का जन्मदिन, जानें आठ सितंबर का इतिहास

इतिहास में आठ सितंबर का दिन सुरों की मल्लिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इतिहास में आठ सितंबर का दिन सुरों की मल्लिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1320 : गाजी मलिक को सुल्तान का रुतबा हासिल हुआ।

1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।

1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म।

1943 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्ध-विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।

1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।

1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस' मनाने की शुरुआत की।

1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट' से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।

2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों की हत्या की।

2008 : अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स' ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित करने की घोषणा की।

2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।

2020 : हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आरजे साहनी का निधन।

2020 : तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग