(डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

आज ही के दिन मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को सबसे पहले किया पार, जानें 12 सितंबर का इतिहास

इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर 1966 को डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।

1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।

1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2' चांद पर पहुंचा।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।

1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।

2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

2015: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में अवैध खनन डेटोनेटरों में सिलसिलेवार विस्फोट होने से कम से कम 105 लोगों की मौत हुई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

2021: साइबेरिया में हल्का विमान कजाचिंस्कॉय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गई गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO