डिजाइन फोटो, मायावती सोर्स- नवभारत
नवभारत विशेष

28 अगस्त का इतिहास: फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हुईं थी मायावती, इतिहास में दर्ज हुआ यह खास पल

Mayawati Forbes List: 28 अगस्त का दिन मायावती के लिए खास है। इसी दिन फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह देकर उनकी प्रशासनिक क्षमता और प्रभाव को वैश्विक स्तर पर सराहा था।

अनन्या तिवारी

Mayavati In Forbes Most Powerful List: अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'फोर्ब्स' द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का नाम शामिल होना उनके राजनीतिक सफर और वैश्विक पहचान का एक ऐतिहासिक पड़ाव है। 28 अगस्त की तारीख उनके जीवन में बेहद खास स्थान रखती है, क्योंकि इसी दिन उन्हें इस प्रतिष्ठित सूची में जगह देकर उनकी प्रशासनिक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और समाज के बड़े वर्ग पर उनके प्रभाव को वैश्विक स्तर पर मान्यता दी गई थी।

यह उपलब्धि न केवल पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व कौशल को दर्शाती है, बल्कि भारतीय राजनीति में महिलाओं के बढ़ते दबदबे और वैश्विक मंच पर उनकी मजबूत उपस्थिति का भी प्रतीक है। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता संभालने और फिर दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों में अपनी जगह बनाने का उनका यह सफर आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1896 : उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।

1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण विधेयक पारित।

1984 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की।

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'फोर्ब्स' ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

2024: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी और इसकी छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर से प्रतिबंध हटाया।

2025: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया; 12 लोगों की मौत।

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

नेपाल बाढ़ में फंसे तमिलों का रेस्क्यू, CM विजय ने IAS आशीष कुमार के नेतृत्व में भेजी विशेष टीम

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन