24 जून का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

24 जून का इतिहास: आज के दिन ही राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की हुई थी शुरुआत, जानें

भारत के इतिहास में 24 जून की तारीख कई मायनों में महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया।

दीपिका पाल

नई दिल्ली। इतिहास में 24 जून की तारीख कई मायनों में महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया।

देश और दुनिया के इतिहास में 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।

1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।

1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

1963 : डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।

1966 : मुम्बई से न्यूयॉर्क जा रहे एअर इंडिया के विमान के स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।

1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि का निधन।

2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और पांच मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया था।

2023: वैग्नर ग्रुप ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस सरकार के खिलाफ बगावत की।

2024: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाले कारखाने में आग लगने से 22 लोगों की मौत हुई।

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...