5 अक्टूबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

5 अक्टूबर का इतिहास: मोबाइल फोन क्रांति के सूत्रधार स्टीव जॉब्स का निधन

History Events of 5 October: मोबाइल फोन के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: कुछ लोग अपनी उपलब्धियों से इतिहास की दिशा बदल देते हैं। दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं और अपने दृढ़निश्चय तथा नवाचार से अपने उत्पादों के जरिये बाजार को एक नयी दिशा दी। पांच अक्टूबर, 2011 की तारीख उस महान व्यक्ति की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच अक्टूबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1524 : रानी दुर्गावती का जन्म कालिंजर के किले में हुआ।

1676 : ब्रिटिश हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की अनुमति दी। बंबई (अब मुंबई) में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।

1805 : ब्रिटिश शासन के दूसरे गवर्नर जनरल लॉर्ड कार्नवालिस का उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में निधन।

1813 : थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।

1864: कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में लगभग 60 हजार लोगों की मौत हुई।

1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को फिल्म टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।

1989 : मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

1991 : इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।

2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी।

2021 : स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को भौतकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2023 : सीरिया के मध्यवर्ती शहर होम्स में सेना के एक ‘पासिंग आउट परेड' समारोह के दौरान ड्रोन हमलों में 67 लोगों की मौत, 180 घायल।

भाषा एजेंसी के द्वारा

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच