थ्येनआनमन चौक, चीन, 4 जून 1989, लोकतंत्र आंदोलन,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

4 जून का इतिहास : चीन के थ्येनआनमन चौक पर निहत्थे युवा प्रदर्शनकारियों पर टूटा सेना का कहर

4 June History: 4 जून 1989 को बीजिंग के थ्येनआनमन चौक पर लोकतांत्रिक सुधारों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई हुई। यह घटना आधुनिक इतिहास की सबसे चर्चित घटनाओं में गिनी जाती है।

अंकिता पटेल

Tiananmen Square Massacre 1989: इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। चार जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। ऐसी ही एक घटना चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में हुई, जब सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों के खिलाफ बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसे इतिहास में 'थ्येनआनमन चौक नरसंहार' के तौर पर जाना जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में चार जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1896: हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।

1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।

1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।

1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।

1936 : हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी जैसी फिल्मों में सदाबहार अदाकारी के लिए याद किया जाता है।

1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।

1944: अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।

1958 : तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल ने गढ़वाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 7011 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत शिखर को फतह किया।

1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।

1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया। 1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा स्वतंत्र देश बना।

1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।

1982: इजराइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया।

1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई।

1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा।

2001: नेपाल नरेश दीपेन्द्र का निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।

2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स बनीं।

2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

2016: हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का निधन।

2020: भारतीय फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी का निधन।

2024: अठारहवीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत हासिल किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर