अफगानिस्तान भूकंप, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

22 जून का इतिहास: जब धरती कांपी और बिखर गया अफगानिस्तान, 22 जून 2022 की दर्दनाक त्रासदी

2022 Afghanistan Earthquake: 22 जून 2022 को अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप ने पक्तिका और खोस्त प्रांतों में भारी तबाही मचाई थी। करीब 1,000 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग घायल हुए थे।

अंकिता पटेल

Afghanistan Deadly Earthquake 2022: इतिहास में 22 जून का दिन अफगानिस्तान में आए एक भीषण भूकंप के कारण विशेष रूप से याद किया जाता है। वर्ष 2022 में इस दिन आए शक्तिशाली भूकंप ने देश में भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 1,000 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि हजारों लोग घायल हुए और बड़ी संख्या में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

यह भूकंप अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से, विशेष रूप से पक्तिका प्रांत और खोस्त प्रांत में सबसे अधिक विनाशकारी साबित हुआ। कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए और बचाव कार्यों में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।

1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण किया।

1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।

1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।

1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ''हैंड ऑफ गॉड' गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज कर अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।

2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।

2020: देश में कोविड-19 के 14,821 नये मामले सामने आए।

2022: अफगानिस्तान में आये भूकंप में 1,000 लोगों की मौत।

2023: चीन के रेस्तरां में भीषण विस्फोट से 31 लोगों की मौत।

2024: भारत और बांग्लादेश ने अहम क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट