जलियांवाला बाग, अमृतसर हत्याकांड( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नवभारत विशेष

13 अप्रैल का इतिहास: आजादी का काला दिन: जलियांवाला बाग नरसंहार की दर्दनाक कहानी

Jallianwala Bagh Massacre: 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलियां बरसाईं। यह नरसंहार आजादी के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में गिना जाता है।

अंकिता पटेल

1919 Amritsar Massacre History: देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। वह वर्ष 1919 का 13 अप्रैल का दिन था, जब जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए एकत्र हुए हजारों भारतीयों पर अंग्रेज हुक्मरान ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं।

पंजाब के अमृतसर जिले में ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर के नजदीक जलियांवाला बाग नाम के इस बगीचे में अंग्रेजों की गोलीबारी से घबराई बहुत सी औरतें अपने बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए कुएं में कूद गईं। निकास का रास्ता संकरा होने के कारण बहुत से लोग भगदड़ में कुचले गए और हजारों लोग गोलियों की चपेट में आए।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1919: अंग्रेज सैनिकों ने जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे भारतीयों पर गोली चला कर सैकड़ों की जान ले ली। इस दौरान हजारों लोग घायल हुए। इस घटना ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का रूख मोड़ दिया।

1960: फ्रांस ने सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना।

1973 : अपने सरल व्यक्तित्व और सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा में एक अहम मुकाम रखने वाले अभिनेता बलराज साहनी का निधन।

1980: अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

1984 : भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

1997 : अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी विजय दर्ज की।

2004 : वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 400 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

2005 : भारत के विश्वनाथन आनंद ने चौथी बार विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

2007 : भारत और रूस के कूटनीतिक संबंधों को 60 साल पूरे हुए।

2013 :पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।

2024: ईरान के अर्द्धसैनिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडो होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक हेलीकॉप्टर की मदद से एक मालवाहक जहाज पर उतरे और उसे जब्त कर लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?