(डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

भारत में आज ही के दिन ब्रिटिश शासन की पड़ी नींव, जानें 12 अगस्त से जुड़ा देश और दुनिया का इतिहास

इतिहास में दर्ज है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने 12 अगस्त 1765 को मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी। आज ही के दिन साल 1919 में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ।

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापारिक इरादे से भारत आई, लेकिन यहां की रियासतों की आपसी लड़ाई और बिखराव ने उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को हवा दी। कंपनी ने 12 अगस्त 1765 को मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसे इलाहाबाद की संधि कहा जाता है। इतिहास में दर्ज है कि इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी।

दरअसल शाह आलम ने इस संधि के मार्फत कंपनी को पूर्वी प्रांत बंगाल, बिहार और उड़ीसा में बादशाह की तरफ से कर एकत्र करने के अधिकार सौंप दिए और उसके बाद कंपनी को अपने साम्राज्यवादी पंख फैलाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

देश दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1602 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार में मंत्री अबुल फजल को सलीम मिर्जा की शह पर कत्ल कर दिया गया। सलीम ने बाद में जहांगीर के नाम से मुगल सल्तनत संभाली।

1765 : इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन में दखल की शुरुआत।

1831 : नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।

1833 : अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।

1908 : हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919 : भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म।

1953 : यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।

1960 : नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1971 : सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े। 1981 : आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।

1992 : उत्तरी अमेरिका के देशों अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता।

2006 : यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन