(डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

टाइटैनिक की डूबने के 73 साल बाद तस्वीरें आईं सामने, जानें 04 सितंबर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया टाइटैनिक जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकराकर डूब गया था। इतिहास में शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी पहली यात्रा पर 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा। हादसे के शिकार टाइटैनिक की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस बाद चार सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं। दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकराकर डूब गया था। इतिहास में शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में चार सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।

1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म। 1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन।

1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटैनिक की तस्वीरें सामने आईं।

1999 : ईस्ट तिमोर में संपन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत लोगों ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में मतदान किया।

2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर सेना और लिट्टे के लड़ाकों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गए।

2008 : केंद्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के संबंध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया।

2020: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के तीन सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में छह दिनों के अंतराल में ‘इनरलाइन' क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण कर एक उपलब्धि हासिल की।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती