हबीब तनवीर, पुण्यतिथि,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नवभारत विशेष

8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन

Habib Tanvir Death: भारतीय रंगमंच के दिग्गज हबीब तनवीर ने 50 वर्षों की रंगयात्रा में 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। 8 जून 2009 को उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम विदाई ली।

अंकिता पटेल

Habib Tanvir Theatre Legacy: दुनिया एक रंगमंच है और यहां हर कोई अपनी भूमिका निभाने आया है, बहुत से लोग अपनी भूमिका अच्छे से निभा पाते हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। इस रंगमंच के ऐसे ही एक फनकार थे, हबीब तनवीर। निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आठ जून के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे।

तनवीर के मशहूर नाटकों में ''आगरा बाजार'' और ''चरणदास चोर'' शामिल हैं। हबीब तनवीर ने 50 वर्ष की अपनी लंबी रंगमंच यात्रा में 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। उन्होंने 2009 में आठ जून के ही दिन भोपाल में 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1658 : औरंगजेब ने आगरा के क़िले पर क़ब्जा किया और शाहजहां को कैद कर लिया गया।

1936 : भारत की सरकारी रेडियो सेवा 'इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस' का नाम बदलकर 'ऑल इंडिया रेडियो' कर दिया गया।

1948: देश की सरकारी विमानन सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। इस सेवा की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी।

1955: अपनी तरह के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।

1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीट के मुकाबले 397 सीट लेकर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

2002 : आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

2004 : भारत समेत दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नजारा फिर देखा गया।

2009: मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।

2019 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह के साथ की चर्चा, छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर।

2022: पूर्वी ईरान में पटरी से उतरी ट्रेन, 22 व्यक्तियों की मौत, 87 घायल

2025 : गाजा पट्टी में राहत सहायता स्थल के पास इजराइली गोलीबारी में 12 लोग मारे गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज