(डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

आज ही के दिन बुला चौधरी ने इंग्लिश चैनल दूसरी बार तैरकर पार किया, जानें दो सितंबर का इतिहास

दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लंबी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीप के सातों समुद्र तैरकर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित बुला को ‘जल परी' की उपाधि दी गई। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लंबी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीप के सातों समुद्र तैरकर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित बुला को ‘जल परी' की उपाधि दी गई। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है।

वह दो सितंबर 1999 का दिन था, जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है|

देश-दुनिया के इतिहास में दो सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1573 : अकबर ने अहमदाबाद के पास एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।

1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना' का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्जेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।

1806 : भूस्खलन के कारण स्विट्जरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।

1926 : इटली और यमन में एक समझौता, जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व।

1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।

1945 : जापान के हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।

1962 : तत्कालीन सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।

1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन (एटीएम) को दुनिया के सामने पेश किया गया।

1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।

1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलिपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1998 : पायलट रहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रतिरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।

2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2008 : गूगल क्रोम की शुरुआत।

2009 : आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज