एपीजे अब्दुल कलाम (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

आज ही के दिन जन्मे थे मिसाइल मैन एपीजे एब्दुल कलाम, जानें 15 अक्टूबर का इतिहास

15 अक्टूबर की तारीख भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद्य बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इतिहास में 15 अक्टूबर की तारीख भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद्य बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1240: दिल्ली सल्तनत पर 1236 ई० से 1240 ई० तक शासन करने वाली रज़िया सुल्तान का निधन।

1918 : शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।

1931 : पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म।

1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम ‘टाटा संस लिमिटेड' रखा गया।

1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी' का प्रसारण शुरू। इसमें लूसी बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया।

1969 : सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या।

1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या की गई।

1988 : उज्ज्वला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2003 : अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।

2020 : भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन।

2022: तुर्किये में कोयला खदान में विस्फोट, 40 लोगों की मौत।

(एजेंसी)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब