डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

15 अक्टूबर का इतिहास : एपीजे अब्दुल कलाम जयंती, जानें भारत के मिसाइल मैन का प्रेरणादायक सफर

APJ Abdul Kalam Birthday: 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जाती है। जानिए उनके वैज्ञानिक योगदान, भारत के रक्षा कार्यक्रम में भूमिका के बारे में।

अंकिता पटेल

Highlight

  • 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जाती है।

  • कलाम ने भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

  • डीआरडीओ के जरिए देश में आधुनिक और शक्तिशाली रक्षा प्रणालियों के विकास को बढ़ावा मिला।

  • युवाओं को देश की असली पूंजी मानने वाले कलाम बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते थे।

APJ Abdul Kalam Life and Achievements: इतिहास में 15 अक्टूबर की तारीख भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद्य बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में विकास किया। पंद्रह अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1240: दिल्ली सल्तनत पर 1236 ई० से 1240 ई० तक शासन करने वाली रजिया सुल्तान की मृत्यु।

1931 : पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म।

1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम 'टाटा संस लिमिटेड' रखा गया।

1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक 'आई लव लूसी' का प्रसारण शुरू। इसमें लूसी बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया।

1969 : सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या।

1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्तापलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या।

1988 : उज्ज्वला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2003 : अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।

2020 : भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन।

2023: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोहर सिंह गिल का 86 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन।

2025: बांग्लादेश में रसायन के गोदाम और कपड़ा कारखाने में आग लगने से 16 लोगों की मौत।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा