भारत-पाकिस्तान का बटवारा डिजाइन फोटो
नवभारत विशेष

14 अगस्त का इतिहास: छलनी हुआ भारत मां का सीना, बंटवारे के वो दर्दनाक जख्म जो आज भी रिसते हैं

Partition of India 1947: 14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान बना। यह सीमाओं ही नहीं, परिवारों का भी रक्तरंजित बंटवारा था। देश इसे 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में याद करता है।

अनन्या तिवारी

Partition Horrors Remembrance Day: देश के इतिहास में 14 अगस्त का दिन एक महत्वपूर्ण घटना के लिए दर्ज है। इस दिन देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया।

इस विभाजन में न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े किये गये, बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग करके पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया, जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना।

कहने को तो यह एक देश का बंटवारा था, लेकिन दरअसल यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। भारत मां के सीने पर बंटवारे का यह जख्म सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली नस्लें तारीख के इस सबसे दर्दनाक और रक्तरंजित दिन की टीस महसूस करती रहेंगी। वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने घोषणा की कि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।

1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।

1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित।

1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना।

1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

2003 : पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटावा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।

2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजराइल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।

2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

2021: केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की।

2022: काहिरा में चर्च में आग लगने से 41 लोगों की मौत, 14 झुलसे।

2023: पूर्वी लद्दाख विवाद के समाधान के लिए भारत और चीन ने सैन्य वार्ता की।

2024: अदालत ने नैतिक मूल्यों का पालन न करने पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री को पद से हटाया।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा

रायपुर में रैंप वॉक पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, कभी हाथ में थी बंदूक, आज रैंप वॉक में बिखेरा जलवा- PHOTOS

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल, जानें कौन हैं निहंग जसपाल सिंह तेजा?

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन