21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

योग दिवस को ही साल का सबसे बड़ा दिन, जानिए वैज्ञानिक कारण

21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है। वहीं, इस दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है। ऐसा क्यों होता क्या आप इसके पीछे का कारण जानते है। आइए जानते है कैसे

सीमा कुमारी

आज 21 जून शनिवार को भारत सहित दुनियाभर में बड़े उत्साह के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है आज यानी 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन भी होता है। इसे गर्मी का अयनांत भी कहा जाता है। आपको बता दें, यह दिन लगभग 14 घंटे का होता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5:21 बजे और सूर्यास्त शाम 7:20 बजे होता है। लेकिन क्या आप इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है? आइए जानते है इस बारे में।

साल का सबसे बड़ा दिन होने का क्या है वैज्ञानिक कारण

ये तो हम सब ने बचपन में जरुर पढ़ा होगा और जानते होंगे कि पृथ्वी अपनी धुरी पर बिल्कुल सीधी नहीं घूमती, यह अपनी कक्षा के तल से लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई है और सूर्य के चक्कर लगाती रहती है। पृथ्वी का यह झुकाव ही मौसम का बदलने के कारण बनता है। जानकार बताते हैं कि, पृथ्वी के चक्करों के दौरान एक समय ऐसा आता है जब जब पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर सबसे अधिक झुका हुआ होता है। यह आमतौर पर 21 जून को होता है। इस दिन सूर्य की किरणे 90 डिग्री का कोण बनाते हुए कर्क रेखा पर पड़ती है।

सूर्य का प्रकाश लंबे समय तक रहता

इस दिन बड़ा होने के कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर लंबी समय तक रहता है। वही इस दिन उत्तरी गोलार्ध में सूर्य सबसे अधिक ऊंचाई पर दिखता है, जिससे एक आर्क बनता है, जिस वजह से सूर्य सबसे अधिक समय तक रोशनी देता है। आज के दिन पृथ्वी के किसी भी स्थान पर खड़े होकर उसकी परिधि को माप सकते है। साथ ही जहां खड़े हैं उसका अक्षांतर ज्ञात कर सकते हैं और सबसे छोटी परछाई जिस दिशा में बने उसे रियल उत्तर भी कहते है।

इलायची से करे यह चमत्कारी और अचूक उपाय जिससे होगी हर इच्छा पूरी, बरसेगा धन ही धन

आधिकारिक तौर पर मानी जाती है ग्रीष्मकाल की शुरुआत

आपको बता दें कि 21 जून को पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध का सूर्य की ओर से सबसे अधिक झुके होने की वजह से होने वाले परिवर्तन को देखते हुए इस दिन से ग्रीष्मकाल की शुरुआत मानी जाती है।

21 जून से घटने लगेगा दिन का समय

आपका बता दें कि 21 जून से दिन का समय घटने लगेगा और 21 सितंबर तक आते-आते दिन और रात एक बराबर हो जाएंगे। आगामी 21 सितंबर से दिन छोटे और रात लंबी होना शुरू हो जाएंगी और यह प्रक्रिया 23 दिसंबर तक चलेगी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी