श्री हरी भगवान विष्णु (सौ.AI) 
धर्म

वैशाख के महीने में इन देवताओं की पूजा से खुलेगी किस्मत! बस रखें आस्था और निस्वार्थ भावना

Vaishakh Ke Devta Puja: वैशाख का महीना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ विशेष देवताओं की सच्चे मन से पूजा करने पर किस्मत के द्वार खुल सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सीमा कुमारी

Vaishakh Month Worship Benefits: सनातन धर्म में वैशाख माह को सभी महीनों में उत्तम बताया गया हैं। मान्यता है कि इस मास में किए गए दान और तप का फल कई जन्मों तक मिलता हैं। अक्सर हिन्दू भक्त मानते हैं कि, वैशाख महीने में केवल जगत के पालनहार श्री हरी भगवान विष्णु की पूजा अर्चना होती है, लेकिन ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के अनुसार, इस दौरान तीन अन्य देवताओं की पूजा करने का भी विधान हैं।

कहते है वैशाख महीने में भगवान विष्णु की पूजा के अलावा इन देवताओं की पूजा- अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं वे कौन से देवता हैं जिनकी पूजा से आपकी किस्मत चमक सकती है।

श्रीहरि ही नहीं, इन 3 देवताओं की होती है पूजा

  • श्री हरी भगवान विष्णु की पूजा

धर्म शास्त्रों के अनुसार, वैशाख माह में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने विधिपूर्वक व्रत, दान और पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। खासतौर से एकादशी, अक्षय तृतीया और पूर्णिमा के दिन श्रीहरि की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख- समृद्धि आता है।

  • हनुमान जी की पूजा करना

वैशाख माह में भगवान विष्णु की पूजा के अलावा हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ होता है। कहते है हनुमान जी की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, संकट और शत्रु बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही, जीवन में साहस और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

  • देवों के देव भगवान शिव की पूजा

धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से वैशाख महीने में भगवान शिव की पूजा भी बहुत ही फलदायी मानी जाती है। कहा जाता है कि वैशाख महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्टों का निवारण करते है। जो लोग मानसिक तनाव या जीवन में बाधाओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए शिव पूजा विशेष लाभकारी मानी गई है

  • सूर्य देव की पूजा से बढ़ता है तेज और स्वास्थ्य

इस पवित्र महीने में सूर्य देव की उपासना भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। सुबह-सुबह स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है साथ ही, सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें