तुलसी की जड़(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधने का रहस्य जानिए, जड़ में है असीम शक्ति

अगर आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो तुलसी की जड़ का उपाय अधिक कारगर हो सकता हैं। हालांकि, इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि कोई देखे नहीं और टोके नहीं। आइए जानते हैं इस बारे में।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: धार्मिक और ज्योतिष दोनों दृष्टियों से तुलसी का पौधा अत्यंत शुभ एवं पवित्र माना जाता है। धार्मिक रूप से, यह देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इस पवित्र तुलसी के पौधे के बिना घर का आंगन अधूरा सा लगता है। मान्यता है कि, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहीं पर पॉजिटिव एनर्जी वास करती है।

साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहती है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस पौधे की पत्तियां ही नहीं, जड़ भी चमत्कारी होती है। ऐसे में आइए जानते है घर के मुख्य दरवाजे पर क्यों बांधी जाती है तुलसी की जड़?

वास्तु में तुलसी की जड़ का उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर अवश्य लटकाना चाहिए। वास्तु में इसे घर के लिए लाभकारी माना गया है।

तुलसी की जड़ को घर क मुख्य द्वार पर लटकाने से घर का कैसा भी वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में शांति स्थापित होती है।

दरअसल, आज कल ज़मीन से जुड़े घर लोग कम ही खरीदते या बनवाते हैं अपार्टमेंट्स या फिर बिल्डर फ्लैट्स का चलन चल रहा है।

ऐसे में घर की हर एक चीज को वास्तु के मुताबिक कर पाना संभव नहीं हो पाता है और वास्तु बिगड़ने के कारण कई परेशानियां आने लगती हैं।

वास्तु में तुलसी की जड़ को घर के मेन डोर पर बांधना बहुत ही ज्यादा प्रभावकारी बताया गया है। इससे हर तरह का वास्तु दोष दूर होता है।

कैसे बांधें तुलसी की जड़

ज्योतिषयों के अनुसार, एक लाल कपड़े में थोड़े से चावल और तुलसी की जड़ रखें और कपड़े को मोड़कर गांठ बांध लें।

इसके बाद कलावे के माध्यम से उस तुलसी की जड़ वाले कपड़े को घर के मुख्य द्वार बांधें।

तुलसी की जड़ को मुख्य द्वार पर बांधने से आपको भी यह सभी लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज