दीवाली पर क्यों पूजे जाते है लक्ष्मी और गणेश (सौ. सोशल मीडिया) 
धर्म

केवल धन नहीं, बुद्धि भी जरूरी! दिवाली पर क्यों पूजे जाते हैं एक साथ मां लक्ष्मी- श्रीगणेश? जानें

Diwali Katha Hindi: दीवाली के मौके पर माता लक्ष्मी से घर आने सी प्रार्थना की जाती है वहीं साथ ही श्रीगणेश का पूजन करने से दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता। एक साथ पूजा करने को लेकर पौराणिक कथा मिलती है।

दीपिका पाल

Diwali Ki Katha: देशभर के प्रमुख त्योहारों में दीवाली का त्योहार सबसे बड़े त्योहारों में से एक होता है। इस दिन घरों में दीए जलाकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार का जश्न मनाया जाता है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाने वाली है तो इस मौके पर शाम में शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि, दीवाली के मौके पर माता लक्ष्मी से घर आने सी प्रार्थना की जाती है वहीं साथ ही श्रीगणेश का पूजन करने से दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता। घर में खुशियां और संपन्नता हमेशा बनी रहती हैं। एक साथ पूजा करने को लेकर एक पौराणिक कथा का उल्लेख मिलता है।

जानिए क्या है पौराणिक कथा?

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा सदियों से पूजा हो रही है। इसे लेकर महापुराण में कथा का वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि, एक बार माता लक्ष्मी बहुत अभिमान से भर गईं थीं, ऐसा इसलिए क्योंकि सारे संसार में लोग माता की कृपा प्राप्त करने के लिए हमेशा व्याकुल रहते। इस पर पर भगवान विष्णु ने उनसे कहा कि भले ही सारे संसार के लोग आपके लिए व्याकुल हों, लेकिन संतान न होने की वजह से आप उसके व्याकुल रहती हो. इससे माता लक्ष्मी बहुत दुखी हुईं। इसके अलावा मां लक्ष्मी ने ये बात माता पार्वती को बताई, तब माता ने अपने पुत्र गणेश जी को मां लक्ष्मी की गोद में बिठा दिया। इसके बाद से ही भगवान गणेश माता लक्ष्मी के दत्तक पुत्र माने जाते हैं।माता लक्ष्मी गणेश जी को गोद में पाकर अति प्रसन्न हुईं और उनको आशीर्वाद दिया किया कि उनके साथ ही बप्पा की भी पूजा की जाएगी।

इसलिए की जाती है एक साथ पूजा

दीवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश जी ती पूजा खास तौर पर की जाती है। कहा जाता है कि, माता लक्ष्मी धन-समृद्धि की देवी मानी जाती है तो वहीं पर गणेश जी की पूजा बुद्धि और विवेक के देवता के रूप में की जाती है. धन आने पर व्यक्ति घमंड से घिर जाता है, इसलिए लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी का पूजन किया जाता है, ताकि व्यक्ति विवेक और बुद्धि का उपयोग करके धन का इस्तेमाल सही जगह करें।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा