पति-पत्नी के बीच होने वाली झगड़े से बचाएंगे ये उपाय ( सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

पति-पत्नी में झगड़ा और क्लेश से बिगड़ रहा हो संबंध, तो ज्योतिष के ये उपाय आ सकते हैं काम, आएगी रिलेशन में नई मिठास

पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों की मदद से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाई जा सकती हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र और अनमोल होता है। इस रिश्ते में एक पल जहां प्यार होता है, तो वहीं दूसरे पल तकरार भी होती है। कुल मिलाकर कहें तो खट्टा-मीठा जैसा अनुभव रहता है। इसी तरह पति-पत्नी के बीच में भी झगड़े होना आम बात है। लेकिन कई बार जब झगड़े हद से ज्यादा बढ़ने लगते हैं, तब रिश्तों में खटास आने लगती है।

सुखी वैवाहिक जीवन के सपने बिखरते हुए नजर आने लगते हैं। ऐसा लगता है, जैस सबकुछ खत्म सा हो गया हो। अगर आपके रिश्ते में भी लड़ाई-झगड़े रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्योतिष उपाय अपनाने चाहिए। आइए जानते है पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर क्या ज्योतिष उपाय अपनाने चाहिए।

पति-पत्नी के बीच होने वाली झगड़े से बचाएंगे ये उपाय :

घर में घी का दीया जलाएं

ज्योतिष बताते हैं कि, पति-पत्नी के झगड़े को दूर करने के लिए देवों के देव महादेव और माता पार्वती की नियमित रूप से पूजा करना चाहिए। पूजा के समय घी का दीपक जलाकर रिश्ते मधुर हेतु कामना करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच तकरार नहीं होती है।

भगवान विष्णु को हल्दी चढ़ाएं

पति-पत्नी के झगड़े को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी की गाठों को पीले रंग के कपड़े में बांध दें। इसके पश्चात हाथ में रख ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। अब हल्दी भगवान विष्णु को अर्पित कर दें।

तकिए के नीचे कपूर रखें

ज्योतिष बताते हैं कि, अगर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तकरार व अनबन है, तो रोजाना रात में सोते समय सिरहाने पर कपूर रखना शुभ हो सकता है। और अगली सुबह कपूर को जला दें। कहते है ऐसा करने से दोनों के रिश्ते प्यार बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

पति-पत्नी के झगड़े को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ हो सकता है। जैसा कि आप जानते हैं कि शुक्रवार का दिन मां दुर्गा और लक्ष्मी को समर्पित दिन होता है। इस दिन किसी मंदिर जाकर मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और शृंगार का सामान अर्पित करें। साथ ही सफेद रंग की मिठाई माता को अर्पित करें। ऐसा करने से दोनों के रिश्ते प्यार बढ़ता है। और धीरे-धीरे झगड़े दूर होने लगते हैं।

तोते के जोड़े की लगाएं पेंटिंग

पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को दूर करने के लिए बेडरूम में तोते के जोड़े की पेंटिंग लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से प्रेम बढ़ने लगेगा और मन की खटास भी धीरे- धीरे खत्म होने लगती है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने