बाथरूम से जुड़े वास्तु नियम,(सौ.सोशल मीडिया ) 
धर्म

बाथरूम की वजह से घर में है वास्तुदोष, तो करें ये उपाय, कामयाबियों के खुल जाएंगे रास्ते!

बाथरूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए एक कोने में कटोरी में खड़ा नमक रख दें। इससे वास्तु दोष दूर रहता है। इसके अलावा आप अपने बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी भी रख सकते हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Upay for Bathroom: वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना जाता हैं। अगर, भरपूर मेहनत के बावजूद हमें जीवन में तरक्की नहीं मिल पा रही है, तो इसके पीछे वास्तुदोष भी एक वजह हो सकता हैं। वास्तुदोष लगने से जीवन में नकारात्मकता पसर जाती है और दरिद्रता का वास बनता हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बाथरूम को लेकर कुछ खास वास्तु नियम बनाए गए हैं।

यदि आपके घर के बाथरूम में वास्तुदोष हो  तो आप कुछ चीजों को अपने बाथरूम में  रखने से आपको तुरंत छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि बाथरूम के दोष को हटाने के लिए उसमें किन चीजों को रख सकते हैं।

पिरामिड

वास्तुशास्त्र के मुताबिक, बाथरूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप बाथरूम की दक्षिण दिशा की दीवार पर पिरामिड लगा सकते हैं। इस दिशा में पिरामिड लगाने से आपके घर में सकारात्मकता आएगी।

नमक

यदि आपके बाथरूम में वास्तु दोष लगा हुआ है, तो आप एक कटोरी में नमक भर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें और इस नमक को हर सप्ताह बदलते हैं। नमक बाथरूम में रखने से वास्तु दोष भी दूर होगा और धन- धान्य में वृद्धि होगी।

हल्के रंग का टाइल

वास्तुशास्त्रियों के अनुसार, बाथरूम में हल्का रंग शुभ माना जाता है। इस कारण आपको बाथरूम में हल्के रंग के टाइल लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपके बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी।

नीले रंग की बाल्टी

बाथरूम के वास्तुदोष को दूर करने के लिए आपको उसमें नीले रंग की बाल्टी रखनी चाहिए। इस रंग की बाल्टी रखना शुभ माना जाता है। नीले रंग की बाल्टी बाथरूम फैली सारी नकारात्मकता को दूर कर देता है।

शीशा

अगर आपका टॉयलेट और बाथरूम घर की पूर्व दिशा में है तो आपको बाहरी दीवार पर शीशा लगा सकते हैं। इस दिशा में शीशा लगाने से बाथरूम का वास्तु दोष तुरंत दूर होता है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान