पर्स में रखें ये 5 चीजें,(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

पर्स हमेशा रहेगा रुपए-पैसों से भरा, बस ये 5 चीजें साथ रखें हमेशा, जानिए क्या बोलता है ज्योतिष

ज्योतिष-शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष नियम के अनुसार, कुछ चीजों को पर्स में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का घर में आगमन होता है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips For Purse: व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र और ज्योतिष-शास्त्र दोनों का अपना एक विशेष महत्व और नियम हैं। जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से बच सकता है। ज्योतिष-शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष नियम के अनुसार, कुछ चीजों को पर्स में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का घर में आगमन होता है। ऐसे में चलिए आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार, बताते हैं कि पर्स या जेब में किन 5 चीजों में से किसी एक को पर्स में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही धन की तिजोरी या पर्स हमेशा भरी रहती है।

पर्स में रखें ये 5 चीजें  

कौड़ी

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, कौड़ी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। वास्तु एक्सपर्ट और ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि 7 कौड़ियों को अपनी पर्स में रखने से आर्थिक तंगी से जल्द ही निजात मिलती है। इसके अलावा, ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और उनकी कृपा बनी रहती है।

चांदी का सिक्का

पर्स में चांदी का सिक्का रखने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। वास्तु नियम के मुताबिक, इस सिक्के को पहले मां लक्ष्मी को अर्पित करें। उसके बाद अपनी पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द ही आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आने लगेगा।

पीपल का पत्ता

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पत्ते में देवी देवताओं का वास होता है। यही वजह है कि लोग इसमें जल देते हैं और इसकी पूजा करते है। कहा जाता है कि पीपल का एक पत्ता लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करने के बाद पर्स में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही, देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

एक रुपये का नोट

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, पर्स में हर व्यक्ति को एक रुपये का नोट रखना चाहिए। साथ ही, इसे कभी खर्च नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने धन का आकर्षण बढ़ता है। जिससे जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

अक्षत

कहते है, यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान, या भगवान को अर्पित किए अक्षत के 21 दानों को पर्स में रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यतानुसार, ऐसा करने से पहले चावल के 21 दानों को लेकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद उसे किसी चीज में बांधकर अपनी पर्स में रख लें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी धन वर्षा करती हैं।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री