Nose Par Til Hona : हर व्यक्ति के शरीर पर जन्मजात या जीवनकाल के दौरान कुछ न कुछ दाग-चिन्ह जरूर होते हैं। इन्हे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। अगर बात सामुद्रिक शास्त्र की करें तो, सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल के अलग-अलग महत्व के बारे में बताया गया है। शरीर पर तिल होना किसी न किसी बात का संकेत जरूर देता है।
अगर किसी व्यक्ति की नाक पर तिल है तो उसका व्यक्तित्व कैसा होगा। इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि नाक के बाएं हिस्से पर तिल होने का क्या महत्व है? नाक के दाएं हिस्से पर तिल होने पर क्या होता है? साथ ही, नाक के आगे के हिस्से पर तिल होना क्या संकेत देता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाक के बाएं तरफ तिल होता है, वे कलात्मक होते हैं, उनमें कई तरह की कलाएं होती है। उम्र चाहे जो भी हो, वे सीखने से कभी पीछे नहीं हटते। वे हर काम में माहिर होते हैं। कहा जाता है कि, नाक के बाएं तरफ तिल वाले लोगों को समाज में मान सम्मान मिलता हैं। अगर वे नौकरी करते हैं तो उन्हें बहुत कम उम्र में ही सम्मानजनक पद मिल जाता है और अगर वे व्यापार करते हैं तो अच्छा मुनाफा कमाते हैं। ऐसे लोग थोड़े स्वार्थी होते हैं, वे सिर्फ उन्हीं से दोस्ती करते हैं जो उनके लिए काम करते हैं।
आपको बता दें,सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की नाक के दाएं तरफ तिल होता है वे बहुत खूबसूरत होते हैं। इनकी वाणी में मां सरस्वती विराजमान रहती है। इसके अलावा, वे बहुत भाग्यशाली भी होते हैं। इन्हें संतान का सुख मिलता है और मायके पक्ष से भी सहयोग मिलता है।
ऐसे लोग अपने पार्टनर से बहुत जुड़े होते हैं और इनका वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाली से गुजरता है। ये लोग अपनी नौकरी में अच्छे पद पर होते हैं और व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाते हैं।
ये भी पढ़े-
आपको बता दें, जिन लोगों की नाक की नोक पर तिल होता है वे बेहद महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। वे किसी काम को तब तक करते जब तक अपने लक्ष्य को पूरा कर न लें। इसके अलावा, वे थोड़े चालाक प्रवृत्ति के भी होते हैं। इन्हें दूसरों से काम निकलवाना अच्छे से आता हैं। जिन महिलाओं की नाक की नोक पर तिल होता है, वे काफी बुद्धिमान और सफल होते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र में जिक्र किया गया है कि जिन लोगों की नाक के बीच में तिल होता है, वे अपने काम में किसी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करते। ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैं और जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, उसमें सफलता हासिल करते हैं।