बुधवार के उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

पढ़ाई में बच्चे का मन क्यों नहीं लगता, जानिए क्या कहता है ज्योतिष विज्ञान, समाधान के लिए बुधवार को कर लें ये उपाय

अक्सर कई बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता या फिर एकाग्रता की कमी होती है तो ऐसे में बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर इस समास्या से राहत पाई जा सकती है।

सीमा कुमारी

Budhwar Upay: बुधवार का दिन रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन इनकी पूजा अर्चना से न सिर्फ संकट दूर होते हैं, बल्कि विद्या में भी वृद्धि होती है। कहा जाता है कि कुंडली में यदि बुध ग्रह नीच या अशुभ स्थिति में हो तो बुधवार के दिन पूजा करने से बुध की स्थिति मजबूत और शुभ होने लगती है।

इसके अलावा अक्सर माता-पिता की शिकायत होती है कि उनके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता। यदि आपको भी लगता है कि आपके बच्चे की एकाग्रता में कमी है तो बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करें। आइए जानते हैं बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ाने के लिए बुधवार के उपाय।

बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ाने के लिए बुधवार के उपाय

बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ाने के उपाय

यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में मन नहीं लगता या पढ़ाई के दौरान बार-बार भटकता है, तो बुधवार के दिन 11 या 21 मूंग से बने लड्डू का गणपति जी को भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करने लगेगा।

बच्चे से कराएं गणपति पूजा

यदि आपका बच्चा पढ़ाई में बेहद कमजोर है या ज्ञान की कमी है, तो बुधवार के दिन गौरी पुत्र गणेश के चरणों में सिंदूर अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद गाय को हरि घास खिलाएं। जल्द शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

राहु-केतु को करें शांत

बच्चे की पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए इसके लिए बुधवार के दिन गणपति की समक्ष प्रार्थना करते हुए गणेश द्वादश स्त्रोत का पाठ करें। इससे इन दोनों पाप ग्रहों को शांत किया जा सकता है।

पढ़ाई में बढ़ेगी रूचि

गणपति की पूजा में आस्था और समर्पण ही प्रधान है इसलिए अगर श्रद्धा से बुधवार के दिन बच्चा भगवान गणेश को 11 गांठ दूर्वा की अर्पित करें तो इससे शुभ फल प्रदान होता है। कहते इस उपाय से पढ़ाई में बच्चे की रूची बढ़ती है।

AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM