पढ़ाई में मन लगाने के वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा, तो ये वास्तु टिप्स दे सकते हैं बेहतरीन परिणाम

कई बार किसी कारण से बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, ऐसे में आपको कुछ आसान वास्तु उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। आइए जानें उन उपायों के बारे में जिनसे बच्चे को पढ़ने में आसानी हो सकती है।

सीमा कुमारी

कई बार बच्चों का पढ़ाई मेंं मन नहीं लगता है। तो माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि क्या किया जाए, ताकि बच्चे अच्छे अंक लाकर परीक्षा में पास हो सकें। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप बच्चों की ये समस्या दूर हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बच्चों को पढ़ाई में मन लगे इससे जुड़े वास्तु टिप्स

पढ़ाई में मन लगाने के वास्तु टिप्स

दिशा का रखें विशेष ख्याल

वास्तु शास्त्रों के अनुसार, बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए सही दिशा का बड़ा महत्व होता हैं। वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, पढ़ाई करने के लिए उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया हैं। इस दिशा को एकाग्रता के लिए श्रेष्ठ माना गया है।

कमरे का रंग

वास्तु के अनुसार, बच्चे जिस कमरे में पढ़ाई करते हैं या उनके स्टडी रूम का कलर हमेशा वास्तु के अनुसार होना चाहिए। रंगों का हमारे जीवन पर असर पड़ता है। स्टडी रूम में दीवारों पर हल्के नीले या हल्के हरे या सफेद रंग का पेंट करवाएं। ऐसा रंग मन को शांत रखता है। गहरे रंग का उपयोग करने से बचें।

कमरा अव्यवस्थित ना रखें

स्टूडेंट्स या माता-पिता इस बात का ख्याल रखें की बच्चों का कमरा या स्टडी रूम अव्यवस्थित ना रहें। कमरे से अनावश्क चीजों को तुरंत हटा दें और कमरे को साफ सुथरा रखें। माना जाता है अव्यवस्थित कमरा पॉजीटिव एनर्जी के प्रवाह को रोक सकता है। बेहतर एकाग्रता के लिए आपका दिमाग तेज चलता है।

यह भी पढ़ें-इस साल कब शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानिए कितने प्रकार की होती है यात्रा, नियम जानिए

हवादार कमरा

वास्तु के अनुसार, बच्चों का स्टडी रूम को अच्छी तरह से प्रकाशित होना चाहिए, ऐसा होने से मानसिक सतर्कता बढ़ती है और पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित होता है। कोशिश करें पढ़ाई करने वाले कमरे में खिलड़ी जरुर हो।

कमरे में रखें इंडोर प्लांट्स

वास्तु के अनुसार, बच्चों को पढ़ाई में एकाग्रता के लिए स्टडी रूम में पौधे रखने चाहिए। ऐसा करने से संतुलन बना सकता है और स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी