आखिरी बड़ा मंगल करें ये महाउपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज अंतिम बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये चीज़ें, इन वस्तुओं का करें दान, हनुमान जी हर लेंगे सारे कष्ट और लगाएंगे बेड़ा पार

ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्व रखता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी।

सीमा कुमारी

आज ज्येष्ठ महीने का अंतिम बड़ा मंगल है। वैसे तो हनुमान जी की पूजा प्रत्येक मंगलवार के दिन की जाती है। लेकिन, ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्व रखता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। इसलिए बड़ा मंगल का दिन प्रभु श्रीराम के प्रिय भक्त भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित होता है।

आपको बता दें कि, ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर बंजरगंबली के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है और इस दिन हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

इस दिन हनुमान भक्त व्रत रखते हैं, पूजा पाठ करते हैं मंगला आरती में भी शामिल होते हैं और बजरंगबली की स्तुति करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं और कष्टों का निवारण होता है।

ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल करें ये महाउपाय-

हनुमान चालीसा का पाठ

ज्योतिष के अनुसार, ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान भगवान को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ करना या सुंदरकांड का पाठ। वैसे तो आप प्रत्येक मंगलवार इस उपाय को कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें, अंतिम बड़ा मंगल पर इस उपाय को जरूर करें। संभव हो तो बड़ा मंगल के दिन आप कम से कम 5, 7 या फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

लाल रंग की चीजों का दान

ज्योतिष बताते है कि, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर आप लाल रंग की चीजों का भी दान कर सकते हैं। इस दिन लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र और गुड़ आदि का दान करना शुभ माना जाता हैं।

कहते हैं, ऐसा करने से इससे कुंडली में मंगल दोष दूर होता हैं। बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर बंदरों को केला, गुड़ चना आदि खिलाने से भी हनुमान जी की भी विशेष कृपा बरसती हैं। अगर आप पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा पाना चाहते है इस दिन इन चीजों का दान करना न भूलें।

यह भी पढ़ें-

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान कौन सी गलतियां न करें , और जानिए किस दिन है रथयात्रा

सिंदूर अर्पित करें

इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद केसरिया या फिर लाल रंग का वस्त्र धारण करके पूजा के लिए किसी हनुमान मंदिर में जाएं। भगवान हनुमान का सिंदूर से श्रृंगार कर चोला अर्पित करें और चमेली का तेल चढ़ाएं।

भोग स्वरूप में गुड चना, केसर भात

भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के फूल, लाल वस्त्र आदि अर्पित करें। भोग स्वरूप आप गुड चना, केसर भात, इमरती या जलेबी, लड्डयू और नारियल आदि का भोग लगा सकते हैं। इस सरल विधि से पूजा करने पर हनुमान जी की खूब कृपा बरसेगी और धन का अभाव दूर होगा।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गई गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO