(फाइल फोटो)  
धर्म

कर्क-मिथुन समेत इस चार राशियों के लिए शुभ रहेगा सोमवार, तुला-कुम्भ समेत ये राशियां सावधानी रखकर करें कार्य

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज 28 अक्टूबर 2024 को सोमवार का दिन जो भगवान शिव को समर्पित है। राशिफल के अनुसार जानिए आज 12 राशियों के जातकों का दिन कैसा रहेगा।

रीना पंवार

आज का भविष्य- सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 28 अक्टूबर 2024 को सोमवार का दिन है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

आइये जानते हैं 28 अक्टूबर सोमवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मिलेगी मुक्ति…

मेष-

आज किसी इच्छित योजना के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है। मनोरंजन आदि के अवसरों का लाभ मिलेगा। यश, मान-सम्मान प्राप्त होगा। धैर्य से काम लें।

वृषभ-

आज व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा। कार्य स्थल पर परिश्रम अधिक करना होगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा। मित्र मिलन होगा जिससे हर्ष होगा।

मिथुन-

आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के योग हैं। दैनिक कार्य में लगन व आस्था रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है।

कर्क-

उच्चाधिकारियों का सहयोग समय पर मिलने का योग है। इससे राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। मानसिक सुख-शांति की प्राप्ति होगी। श्रम अधिक करना पड़ सकता है।

सिंह-

आज खानपान पर नियंत्रण रखें, वरना सेहत में समस्या पैदा हो सकती है। उच्च अध्ययन में हैं तो सफलता मिलेगी। मानसिक संतोष बना रहेगा। वैवाहिक चर्चाओं में भी सफलता के योग हैं।

कन्या-

चली आ रही किसी चिन्ता का निवारण होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेगा। संतान तथा रोगी की चिन्ता रह सकती है। कारोबारी यात्रा आदि का योग प्रबल है।

तुला-

आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। अधिक साहस व जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है, सावधानी से काम करें। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक-

मित्रता आपके लिए उपयोगी रहेगी। व्यवसायिक कामकाज की रूपरेखा बन सकती है। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। परिश्रम रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

धनु-

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में अतिथि आगमन होगा। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी कार्य की रूपरेखा बनेगी। विवादों से बचना हितकर रहेगा।

मकर-

वाहन सुख प्राप्त होगा। खानपान पर संयम रखें। मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, किसी खास कामकाज की रूपरेखा बनेगी। कोई धार्मिक कामकाज भी बनेगा।

कुम्भ-

आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। शत्रु बाधायें दूर होंगी। जिद में आकर गलत फैसला ले सकते हैं, सावधान रहें। आपके रूखे व्यवहार से मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं।

मीन-

आपको आर्थिक प्रयासों में आज सफलता मिलेगी। स्त्री जाति की चिन्ता रह सकती है। किसी बात को लेकर मन में विशेष प्रसन्नता का अनुभव होगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहना ठीक रहेगा।

आज जन्म लिये जातक का फल-

आज जन्म लिया जातक लंबे कद का, परिश्रमी, साहसी, विनम्र तथा निडर होगा। ये जातक भाग्यशाली होगा। माता-पिता और भाई-बहिनों आदि का ख्याल रखने वाला होगा। साथ ही मामा और नाना के अलावा भी पूरे परिवार का ध्यान रखेगा। ये न्यायप्रिय होगा। स्वतंत्र कार्य द्वारा जीवन यापन करेगा।

व्यापार भविष्य-

कार्तिक कृष्ण एकादशी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, मूंग, बाजरा, ज्वार आदि में मंदी होगी। जीरा, धनियां, सौंफ में तेजी रहेगी। रूई, कपास, सरसों के भाव में तेजी रहेगी। भाग्यांक 4632 है।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद