( फाइल फोटो)  
धर्म

सिंह-कन्या समेत इन राशियों के लिए अति शुभ रहेगा रविवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल

20 अक्टूबर 2024 को रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य को समर्पित है। रविवार का दिन कुछ राशियों के लिये खास रह सकता है जबकि कुछ राशियों को आज विशेष सावधानी बरतने से लाभ मिल सकता है।

रीना पंवार

आज का भविष्य – रविवार, 20 अक्टूबर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 20 अक्टूबर 2024 को रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्य की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ-साथ मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।

आइये जानते हैं 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी भगवान सूर्य की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मिलेगी मुक्ति……

मेष-

आज वाद विवाद और तनावपूर्ण स्थिति को टालना आपके लिये हितकर रहेगा। मानसिक तकलीफ हो सकती है। आज लाभ कम और व्यय अधिक देखने को मिल सकता है।

वृषभ-

विशिष्टजनों के साथ आपका मेलजोल और सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में अनुकूलता रहेगी। सावधानी के लिए विवादित मामलों को न बढ़ाना लाभदायक रहेगा।

मिथुन-

सावधानी के लिए आज व्यर्थ के वाद विवाद एवं तनाव पूर्ण स्थिति को टालने का प्रयास करें। मनः स्थिति संतुलित रहेगी। नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा लेकिन जल्दबाजी न करें।

कर्क-

आज कार्यों को लेकर दौड़धूप की अधिकता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग है। लेकिन अनावश्यक कार्यों में समय न गंवायें। दूर की यात्रा हो सकती है।

सिंह-

दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्दमय रहेगा। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। शुभ संदेश प्राप्त होने का योग हैं। यश मिलेगा।

कन्या-

दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी अनुकूलता बनी रहेगी। मनोरंजन, भ्रमण और आमोद-प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे। प्रियजनों से भेंटवार्ता भी होगी। साहस बढे़गा।

तुला-

कोर्ट कचहरी से जुड़ी किसी समस्या का आज समाधान होगा। निजी दायित्वों की पूर्ति भी होगी। कार्य व्यस्तता रहेगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा, सावधान रहें।

वृश्चिक-

पारिवारिक कार्यों में आपकी सहभागिता बनी रहेगी। मित्रों के प्रति आस्था बढ़ेगी। भावनात्मक गतिविधियों में विशेष रूचि रहेगी। संयम रखें।

धनु-

जमीन-जायजाद और प्रॉपर्टी आदि के कार्यों के बनने का योग है। सावधानी के लिए आज विवादों से बचना ही लाभदायक रहेगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।

मकर-

परिश्रम से किया गया कोई प्रयास सार्थक होगा। अधिनस्थ्य वर्ग का सहयोग प्राप्त रहेगा। मनोरंजक या धार्मिक स्थल की सैर होगी। अधिकारों में वृद्धि होगी।

कुम्भ-

धार्मिक कार्यों में आज आपको खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्ददायक रहेगा। मित्र मिलन से हर्ष होगा।

मीन-

आज आपको कहीं से उपहार आदि की प्राप्ति होगी। जमीन- जायजाद और प्रॉपर्टी आदि के कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

आज जन्म लिये जातक का फल-

आज जन्म लिया जातक परिश्रमी और योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाला होगा। ये खर्चीले स्वाभाव का होगा और अपने सिद्धान्तों तथा बातों को सर्वोपरि रखकर कार्य करने वाला होगा। इनका पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। माता पिता के भक्त होंगे। जन्म स्थान से दूर अपनी उन्नति करेंगे।

व्यापार भविष्य-

कार्तिक कृष्ण तृतीया को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, स्टील, लोहा, धातु, जौ आदि के भावों में वृद्धि होगी। गुड़, खांड, शक्कर, तिल, राई, कपास, हल्दी के भाव में तेजी होगी। भाग्यांक 3966 है।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी