(फाइल फोटो)  
धर्म

मेष-वृषभ समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, इन 4 राशियों को रखनी चाहिए खास सावधानी, जानें आज का राशिफल

13 नवम्बर 2024 को बुधवार का दिन है जो भगवान श्री गणेश को समर्पित है। कुछ राशियों के लिये बुधवार खास रह सकता है जबकि कुछ राशियों को आज विशेष सावधानी रखने से लाभ मिल सकता है।

रीना पंवार

आज का भविष्य – बुधवार, 13 नवम्बर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 13 नवम्बर 2024 को बुधवार का दिन है जो गौरीपुत्र श्री गणेश को समर्पित है।

बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की आराधना करने से जीवन में समृद्धि, बुद्धि और सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन से सारी बाधाएं दूर होती है। आइये जानते हैं 13 नवम्बर 2024, बुधवार का दिन किन-किन राशियों के लिए रहेगा खास और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज रखनी चाहिये विशेष सावधानी-

मेष-

नई तकनीक से आपके कारोबार में उन्नति हो सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक सेवा कार्यों से यश मिलेने का योग हैं।

वृषभ-

आपके लिए समय के अनुरूप कार्यशैली में बदलाव करना लाभकारी रहेगा। सावधानी के लिए विरोधियों से बच कर रहें। नौकरी में तरक्की होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के बनने का योग है।

मिथुन-

आज दूसरों के मामले में व्यर्थ का हस्तक्षेप न करें। सेहत का उतार चढ़ाव बना रहेगा। मातृपक्ष से कोई विशिष्ट समाचार मिलेगा। कहीं से लाभ होने का योग है।

कर्क-

नई योजना में सोच समझकर निवेश करें। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति खास सावधानी रखें। व्यर्थ के विवाद को टालने का प्रयास करें।

सिंह-

आर्थिक परेशानी से बचने के लिए आय व्यय में संतुलन बनाये रखें। किसी प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी, निजी कार्यों में लगनशीलता बनी रहेगी।

कन्या-

आज आप नए कार्यों के लिये जरूरी धन की व्यवस्था कर लेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे। समय पर कार्य पूर्ण होगा।

तुला-

आज तालमेल की कमी से कामकाज में देरी हो सकती है। कोई पुराना विवाद सुलझने की उम्मीद है। शिक्षा संबंधित कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। अनायास दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक-

आज आपको मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। कहीं से उपहार आदि की प्राप्ति होगी। पिता पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

धनु-

आपको कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक यात्रा हो सकती है। आपको भाई बंधुओं को कामकाज में यथेष्ठ सहयोग मिलेगा।

मकर-

आज आपका पूरा ध्यान परिवार की जरूरतें पूरा करने की ओर रहेगा। नये व्यापारिक सौदे होंगे। मानसिक सन्तोष बना रहेगा। दिनचर्या अनियमित रह सकती है।

कुम्भ-

प्रियजन के साथ समय बिताएंगे इससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मीन-

आज लेनदेन में लापरवाही करने से हानि की संभावना है। कूटनीति से काम लें। कार्यों में परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर में अतिथि आगमन हो सकता है।

आज जन्म लिये जातक का फल-

आज जन्म लिये जातक का स्वाभाव शांतिप्रिय रहेगा। गंभीर तथा महत्वाकांक्षी होने के कारण शीघ्र ही उन्नति करेगा। ये जातक हंसमुख, मिलनसार और दूसरों की सदैव मदद करने वाले होंगे। माता का भक्त होगा, जीवन में माता पिता का नाम रोशन करेगा। प्रशासनिक सेवा में जा सकता है।

व्यापार भविष्य-

आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा को मूल नक्षत्र के प्रभाव से तांबा, पीतल आदि में तेजी जोरदार होगी। गेहूं, जौ, चना, उड़द, मूंग और मोठ आदि में समता का योग है। रूई, कपास, सरसों, अरंडी, सींगदाना में सामान्य तेजी होगी। आज का भाग्यांक 9518 है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग