दरिद्रता दूर कर सकता है गुरुवार के ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आर्थिक तंगी से उबरने के लिए गुरुवार को करें ये उपाय, बनने लगेंगे शुभ योग

Lord Vishnu: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने का शुभ दिन होता है। इस दिन किए गए विशेष उपाय जीवन की कई समस्याओं को दूर करते है। आइए जानते हैं गुरुवार के उपाय।

सीमा कुमारी

Thursday Poverty Remedy: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के संचालन कर्ता श्रीहरि विष्णु को समर्पित हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सृष्टि के संचालक भगवान श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते है और भक्तों की मन की मुराद पूरी करते है।

आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर काफी मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन दरिद्रता को दूर करने के उपाय किए जाए, तो वे बेहद कारगर सिद्ध होते हैं। ऐसे में लक्ष्मी प्राप्ति के लिए यह दिन विशेष माना गया है। तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय।

आपकी दरिद्रता दूर कर सकता है गुरुवार के ये उपाय

तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो गुरुवार को तुलसी के पौधे में पानी में मिला हुआ कच्चा दूध अर्पित करें। कहा जाता है कि, ऐसा करने से धन संबंधी सभी परेशानियां जल्द दूर होती हैं।

केले पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं

शास्त्रों में बताया गया है कि, गुरुवार को केले के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय लगातार पांच गुरुवार तक करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

हल्दी की माला टांगें

गुरुवार के दिन घर या पूजा स्थल में हल्दी की माला टांगें। साथ ही श्री हरि विष्णु तथा मां लक्ष्मी को लड्डू का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहती है।

भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप

भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप 11 दिनों तक करें। इसकी शुरुआत गुरुवार से करें। इससे भगवान नारायण और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

पीले रंग का वस्त्र पहनें

मान्यताओं के अनुसार, हर गुरुवार को पीले रंग का वस्त्र पहनें और पीली वस्तुओं का दान करें। जरूरतमंदों की मदद करें।

ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि आती है, और इंसान की सोई किस्मत चमक सकती है।

हल्दी मिला कर स्नान करें

गुरुवार के दिन स्नान करते समय पानी में एक-दो चुटकी हल्दी मिला कर स्नान करें। साथ ही, आप 'ॐ नमः शिवाय', 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का भी पाठ करने से आप के जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गई गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO