सितंबर का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सितंबर में 4 ग्रहों का गोचर बता रहा है कई राशि के जातकों का भाग्योदय, जानिए किन राशियों को होगा लाभ

Grah Gochar:सितंबर के महीने में सूर्य के साथ ही तीन अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले है। ग्रहों के परिवर्तन से किन राशियों को सुखद परिणाम सितंबर में मिल सकते हैं आइए जानते हैं।

सीमा कुमारी

September 2025 Grah Gochar: जल्द ही सितंबर महीना आने वाला है। यह महीना धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि शुभ रहने वाला है। अगर ज्योतिषीय दृष्टि से देखे तो इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी-अपनी राशियां बदलने वाले हैं।

इन ग्रहों के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय नई ऊर्जा, तरक्की और जीवन में शुभ अवसर लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस ग्रह गोचर से सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

सितंबर का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर लेकर आ रहा है। इस महीने करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का आपको मौका मिल सकता है। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए थे तो इस महीने रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। आपके जीवन की कई मुश्किलें इस महीने दूर होंगी। कारोबारियों को आशातीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल भी काफी सकारात्मक रहेगा। आपकी दबी ख्वाहिशें भी इस महीने पूरी हो सकती हैं।

धनु राशि

अगर बात धनु राशि के जातकों की करें तो, सितंबर का महीना आपके जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान काम से लंबी छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने निकल सकते हैं। संचित धन में इस माह वृद्धि देखने को मिलेगी।

करियर क्षेत्र से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपके वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के भी आसार हैं। इस महीने आप सामाजिक स्तर पर काफी सक्रिय नजर आएंगे और नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे। बीते समय में किए गए निवेश से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

सिंह राशि

सितंबर का महीना सिंह राशि के लिए भी शुभ एवं नए अवसर लेकर आ रहा हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य इस महीने आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धन का भाव कहा जाता है।

इस भाव में सूर्य के होने से आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। कारोबारियों को मनचाही डील मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

आपके कार्यों को कार्यक्षेत्र में सराहा जाएगा। माता-पिता का सहयोग भी आपको जीवन में प्राप्त होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनको अचानक से पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के कुछ जातक विदेश घूमने इस महीने निकल सकते हैं।

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा ने प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया