घर के मुख्य द्वार (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

घर के मुख्य द्वार का सबसे शुभ दिशा यह, उत्तर या आग्नेय कोण में तो क्या होगा असर, जानिए

Vastu Tips:घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेशद्वार माना गया है। कहते है कि यह सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि पूरे घर की तरंगों, वातावरण और भाग्य को प्रभावित करने वाला केंद्र होता है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips For Main Gate: हर इंसान का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुख-शांति से रहे। कहा जाता है कि यदि घर में सुख-शांति, समृद्धि, धन-वैभव व खुशहाली न हो तो वह घर नहीं मकान हो जाता है। जहां जीवन में प्रसन्नता नहीं, उदासी का घेराव रहता है।

अगर आप अपने घर में प्रसन्नता यानी खुशी चाहते हैं, तो वास्तु से संबंधित कुछ बातों का घर बनवाते समय या खरीदते समय विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है,ताकि नकारात्मक ऊर्जा से बचा सकें। जिसमें सबसे खास होता है घर का मुख्य दरवाजा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे की दिशा आपकी कुंडली का मुख्य बिंदु हो जाता है।

आप जब घर से बाहर निकलते हैं तो आपका चेहरा जिस दिशा में होता है, वही आपके दरवाजे की दिशा होती है वही आपके दरवाजे की दिशा होती है। घर के दरवाजे की दिशा से कोई खास ग्रह पूरे घर में प्रभाव डालता है। अगर वो ग्रह आपके लिए अनुकूल है तो मुख्य द्वार लाभ दायक होगा।

मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का पूर्व द्वार घर का सबसे शुभ एवं अच्छा द्वार माना जाता है। अगर आपका मंगल गड़बड़ हो तो इस द्वार के कारण घर में कर्जें बढ़ने लगते हैं।

मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा द्वार घर में पैसे के आगमन के लिए काफी शुभ होता हैं। लेकिन, अगर आपकी कुंडली में बुध ठीक ना हो तो इसके कारण घर में पैसा नहीं बचता हैं।

मुख्य द्वार उत्तर दिशा की ओर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में बना द्वार उन्नति के लिए उत्तम होता हैं। लेकिन, अगर घर के द्वार के सामने वेध हो तो ऐसा द्वार जीवन में दरिद्रता पैदा कर देता हैं।

दक्षिण दिशा की ओर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में बना मुख्य द्वार जीवन में संघर्ष को बढ़ा देता हैं। अगर कुंडली में शनि-मंगल की स्थिति ठीक हो तो ये द्वार काफी फलदायी होता हैं।

आग्नेय कोण

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर का मुख्य द्वार अगर आग्नेय कोण में बना है तो जीवन में वैभव और समृद्धि का आगमन होने लगेगा। अगर कुंडली में अग्नि तत्व की मात्रा ज्यादा हो तो ये द्वार जीवन में आकस्मिकताएं ज्यादा बढ़ा देता है।

ईशान कोण

ईशान कोण घर का मुख्य द्वार अगर ईशान कोण में बना हुआ है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. अगर कुंडली में बृहस्पति ठीक ना हो तो इस दिशा के द्वार से गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है।

इस तरह का मुख्य द्वार देता है लाभ

वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ के अनुसार, घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस द्वार पर नियमित रूप से आम के पत्तों का वंदनवार लगाना चाहिए। इसके अलावा, मुख्य द्वार के अंदर की ओर गणेश जी का चित्र जरूर लगाएं और द्वार के बाहर की तरफ अनार शमी का पौधा भी

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने