संकल्प लेने के नियम (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

संकल्प लेना पूजा प्रक्रिया का है अनिवार्य अंग, जानिए कैसे लिया जाता है संकल्प

किसी भी पूजा पाठ को शुरु करने से पहले संकल्प लेने का नियम होता है। कहते हैं पूजा करने से पहले संकल्प लेने से कार्य की सिद्धि होती है। यहां पर पूजा पाठ शुरु करने से पहले संकल्प को प्रक्रिया के तहत लिया जाता है।

दीपिका पाल

Puja Path Niyam: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का महत्व होता है जहां पर इसे लेकर नियम भी होते है इसका पालन करना जरूरी है। किसी भी पूजा पाठ को शुरु करने से पहले संकल्प लेने का नियम होता है। कहते हैं पूजा करने से पहले संकल्प लेने से कार्य की सिद्धि होती है। यहां पर पूजा पाठ शुरु करने से पहले संकल्प को प्रक्रिया के तहत लिया जाता है। कहा यह भी जाता है कि, अगर आप किसी प्रकार का संकल्प धारण नहीं करते है पूजा का फल आपको मिलने के बजाय देवराज इंद्र को मिल जाता है।

क्या होता है संकल्प का अर्थ

यहां पर हिंदू धर्म में संकल्प लेने का अर्थ बताया है इसे लेकर कहा जाता है कि, अपने इष्टदेव या फिर स्वयं को साक्षी मानकर यह संकल्प लेना कि हम जिस मनोकामना के लिए यह पूजा या व्रत करने जा रहे हैं उस पूजन को पूर्ण करें। धर्म से जुड़ी खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

संकल्प और पूजा पाठ का है नाता

आपको बताते चलें, ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने पूजा पाठ औऱ व्रत से पहले संकल्प लेने के नियम बताए है जो इस प्रकार है। यहां पर संकल्प लेने की विशेष विधि होती है. इसमें सबसे पहले हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर भगवान गणेश का ध्यान किया जाता है। इसका कारण यह है कि, श्रीगणेश ही सृष्टि के पंचमहाभूतों (अग्नि, पृथ्वी, जल, वायु और आकाश) के अधिपति हैं। इस प्रकार संकल्प लेकर पूजा करने से पूजा बिना किसी विघ्न के पूर्ण होती है,लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपने जिस व्रत या पूजा के लिए संकल्प लिया हो उसे पूरा जरूर करें, संकल्प लेने के बाद व्रत या पूजा को अधूरा न छोड़ें।

संकल्प के बिना पूजा मानी जाती है अधूरी

यहां पर धार्मिक विद्वानों के अनुसार माना जाता है कि, पूजा-पाठ औऱ संकल्प का महत्व होता है इन दोनों को साथ जरूरी है। कहते हैं बिना संकल्प के पूजा सफल नहीं होती है यानि इसके सकरात्मक परिणाम नहीं मिलते है। जो लोग बिना संकल्प के पूजा या व्रत करते हैं उनके पूजा का पूरा फल देवराज इंद्र को प्राप्त हो जाता है। यहां पर किसी धार्मिक अनुष्ठान को शुरु करने से पहले संकल्प जरूर लें।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए