भगवान शिव  ( सौ.AI)
धर्म

Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर चुपचाप कर लें ये 5 उपाय, महादेव की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के द्वार

Shivratri 2026 Upay: सावन शिवरात्रि पर किए गए ये 5 सरल उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य के द्वार खुल सकते हैं।

सीमा कुमारी

Shivratri Par Bhagya Jagane Ke Upay: सावन शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास मानी जाती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा करते है। शास्त्रों की मानें, तो सावन शिवरात्रि महाकाल का स्मरण, उनकी कृपा और कुछ उपाय करने के लिए सबसे खास दिनों में से एक है। मान्यता है कि, इस तिथि पर किए गए दान और उपाय से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती हैं। साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बनते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।

सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय

शिवलिंग पर घी और शहद चढ़ाएं

धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर घी और शहद चढ़ाना शुभ बताया गया हैं। कहते है शिवरात्रि पर शिवलिंग पर घी और शहद चढ़ाने से भाग्य चमकने लगता है। साथ ही अच्छी सेहत का आशीर्वाद भी मिलता हैं। अगर आप चाहते है कि आप पर शिव कृपा बनी रहें है तो यह उपाय करना न भूलें।

शिव चालीसा का पाठ करना भी बड़ा शुभ

सावन शिवरात्रि पर शिव चालीसा का पाठ करना भी बड़ा शुभ होता हैं भगवान शिव की कृपा और मनोकामनाएं पूरी होने के लिए शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें।

बेलपत्र अर्पित करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर 11 बेलपत्र चढ़ाएं और चंदन से ॐ बनाएं। इससे महादेव की विशेष कृपा मिलती हैं।

सफेद अनाज का दान करें

सावन शिवरात्रि पर सफेद अनाज का दान करना न भूले। खासतौर पर चावल का दान अवश्य करें। इससे कलह दूर होती है और सुख-शांति बढ़ती है।

जल और फूल का मिश्रण अर्पित करें

सावन शिवरात्रि पर जल और फूल का मिश्रण शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का क्या है शुभ मुहूर्त

ब्रह्रा मुहूर्त में सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 6 बजे तक का मुहूर्त है।

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि मुहूर्त रात 9 बजकर 13 मिनट से लेकर 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

निशिता काल का मुहूर्त रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र