भगवान विष्णु (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

षटतिला एकादशी व्रत के पारण का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए, 15 जनवरी की सुबह ऐसे खोलें अपना व्रत, फलित होगी पूजा

Shattila Ekadashi Auspicious Time:षटतिला एकादशी व्रत के पारण का सबसे शुभ समय जानिए। 15 जनवरी की सुबह सही विधि से व्रत खोलें, जिससे पूजा सफल हो और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो।

सीमा कुमारी

Shattila Ekadashi Vrat Paran Muhurt: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाने वाला षटतिला एकादशी का व्रत इस साल 14 जनवरी को रखा गया। यह शुभ एवं पावन तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है।

सनातन धर्म में षटतिला एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस व्रत के अगले दिन द्वादशी तिथि को विधिपूर्वक पारण किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यदि पारण सही नियमों से न किया जाए तो व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।

षटतिला एकादशी व्रत पारण मुहूर्त

षटतिला एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है। ऐसे में षटतिला एकादशी का पारण 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। द्वादशी तिथि की शुरुआत 14 जनवरी की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार व्रत का पारण 15 जनवरी को ही होगा। षटतिला एकादशी व्रत के पारण के लिए 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक का समय शुभ रहेगा।

षटतिला एकादशी व्रत पारण विधि

  • षटतिला एकादशी का पारण करने के लिए आपको द्वादशी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए।
  • इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके आपको पूजा स्थल में धूप-दीप जलाना चाहिए।
  • इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आपको पूजा करनी चाहिए।
  • पूजा के दौरान मंत्रों का जप भी आपको करना चाहिए।
  • पूजा के दौरान भोग भगवान विष्णु को लगाना चाहिए।
  • इसके बाद लोगों को भोग प्रसाद के रूप में देना चाहिए और खुद भी भोग ग्रहण करके व्रत का पारण करना चाहिए।
  •  एकादशी के पारण में आंवला, चावल, तुलसी आदि खाना शुभ माना जाता है।

पारण के दिन सबसे पहले क्या खाना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी पारण के दिन सबसे पहले भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और फिर भोग लगाएं। इसके बाद ही व्रती कुछ ग्रहण करें।

एकादशी का व्रत तुलसी खाकर खोलें या फिर प्रसाद खाकर। एकादशी पारण के दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें। पारण के दिन भी तामसिक चीजों से दूर रहें। लहसुन-प्याज आदि चीजों का सेवन न करें। एकादशी व्रत के पारण में आंवला, चावल आदि खाना शुभ माना जाता है।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी