शनि देव ( AI -डिजाइन फोटो) 
धर्म

Shani Uday 2026: आज से शुरू हो रहा है शनि का प्रभाव, मिथुन समेत इन 4 राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले!

Shani Uday In Meen 2026: शनि उदय 2026 के साथ ही कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर मिथुन समेत 4 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।

सीमा कुमारी

Shani Uday In Pisces: ज्योतिष में शनि को ऐसा ग्रह माना जाता है जो इंसान को उसके कर्मों का फल देता है। जब शनि की स्थिति कमजोर होती है तो काम अटकते हैं, दिक्कतें आने लगती हैं और मन भी परेशान रहता है। लेकिन जैसे ही शनि का रुख बदलता है, वही चीजें धीरे-धीरे संभलने लगती हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, अब शनि देव ने अपनी चाल बदल दी है, अब मीन राशि में शनि का उदय हो गया है, जिसका असर सीधा 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ने वाला हैं।

कुछ लोगों के लिए ये समय तरक्की लेकर आएगा, तो कुछ को अपने कर्मों का फल भी मिल सकता हैं। बता दें कि शनि 13 मार्च से अस्‍त थे और 22 अप्रैल को शनि उदय हुआ हैं।

शनि हुए उदय, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

  • वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का उदय वृषभ राशि वालों का भाग्‍योदय कर सकता है। लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति या करियर में अटके हुए कार्य अब गति पकड़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति या पैतृक मामलों से जुड़े विवादों के सुलझने के योग भी बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

  • मिथुन राशि

ज्योतिषयों के मुतबिक, शनि का उदय वृषभ राशि के अलावा मिथुन राशि वालों के लिए भी शुभ बताया जा रहा है। कर्म और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में लाभ देगा। यह समय आपके करियर के लिए मील का पत्‍थर साबित हो सकता है। प्रमोशन हो सकता है और पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। जीवन में स्थिरता आएगी लेकिन सफलता पाने के लिए शॉर्टकट का इस्‍तेमाल न करें ।

  • मकर राशि

शनि का उदय मकर राशि के लिए भी शुभ है। मकर राशि शनि देव की स्वयं की राशि मानी जाती है, इसलिए शनि का उदय इनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों की मेहनत अब फल देने लगेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप बड़े तथा निर्णायक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। भाई-बहनों और परिवार के साथ संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, लेकिन शनि का उदय होने से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं। आपकी वाणी और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा