नवंबर महीने के व्रत त्योहार लिस्ट 
धर्म

नवंबर में पड़ रहे महत्वपूर्ण तीज-त्योहारों की लिस्ट देखिए, सही तिथि कर लें नोट

नवंबर महीना व्रत, त्योहार की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। ये महीना हिंदू महीने का कार्तिक और मार्गशीर्ष महीना होता है। इस महीने में दीवाली, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं।

सीमा कुमारी

November 2024 Vrat Tyohar List: जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर का नवंबर महीना शुरू होने जा रहा है। यह महीना व्रत, त्योहार की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। ये महीना हिंदू महीने का कार्तिक और मार्गशीर्ष महीना होता है। इस महीने में दीवाली, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले व्रत, त्योहारों के बारे में।

नवंबर महीने के व्रत त्योहार लिस्ट

1 नवंबर 2024 कार्तिक अमावस्या

2 नवंबर 2024 गोवर्धन पूजा चंद्र दर्शन अन्नकूट

3 नवंबर 2024 भाई दूज

5 नवंबर 2024 वरद चतुर्थी, नहाय- खाय

6 नवंबर 2024 लाभ पंचमी, खरना

7 नवंबर 2024 छठ पूजा षष्टी

8 नवंबर 2024 छठ पूजा उषा अर्घ्य

9 नवंबर 2024 गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत

10 नवंबर 2024 अक्षय नवमी

11 नवंबर 2024 कंस वध

12 नवंबर 2024 देवउठनी एकादशी

13 नवंबर 2024 प्रदोष व्रत तुलसी विवाह

14 नवंबर 2024 विश्वेश्वर व्रत

15 नवंबर 2024 कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली सत्यनारायण व्रत

16 नवंबर 2024 वृश्चिक संक्रांति

17 नवंबर 2024 रोहिणी व्रत

18 नवंबर 2024 सौभाग्य सुंदरी तीज संकष्टी गणेश चतुर्थी

22 नवंबर 2024 कालभैरव जयंती

23 नवंबर 2024 कालाष्टमी

26 नवंबर 2024 उत्पन्ना एकादशी

28 नवंबर 2024 प्रदोष व्रत

29 नवंबर 2024 मासिक शिवरात्रि

दिवाली, कार्तिक अमावस्या

दिवाली, जिसे दीपावली भी कहा जाता है, भारत का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध त्योहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन से जुड़ी अलग-अलग मान्‍यताएं हैं। अधिकांश लोग इसे प्रकाश का त्‍योहार कहते हैं। यह दिन श्री राम के वापस अयोध्‍या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। कई लोग इस दिन घर पर लक्ष्‍मी पूजन भी करते हैं और दीप से घर को सजाते हैं।

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा, दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। मगर इस बाद परेवा 1 नवंबर की शाम से लग रही है और उदया तिथि 2 नवंबर को है। इस दिन द्वापर युग में भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई थी। तब से हर वर्ष इस तिथि पर हिंदुओं में घर पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और फिर उसकी पूजा की जाती है। इस भगवान श्रीकृष्‍ण को 56 भोग का प्रसाद चढ़ता है , जिसमें से लो‍कप्रिय अन्‍नकूट की सब्‍जी भी होती है।

भाई दूज

भाई दूज, भाई-बहन के सुंदर रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं। ऐसी मान्‍यता है, भाई दूज के दिन बहन अपने भाई को घर बुलाती है और अपने हाथों से पकाया भोजन कराती है। इस दिन भाइयों को उपहार और मिठाइयां दी जाती हैं।

छठ पूजा

छठ पूजा, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। यह सूर्य देवता की पूजा का त्योहार है, जिसमें लोग उगते और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दिन लोग 36 घंटे का उपवास रखते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी