भगवान श्रीकृष्ण  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

मार्गशीर्ष 2026: आज से शुरू हुआ अगहन मास, जानें श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय

Margashirsha Month 2026: मार्गशीर्ष मास 2026 की शुरुआत आज 25 नवंबर से हो रही है। जानें अगहन महीने का धार्मिक महत्व और भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मार्गशीर्ष मास में भगवान को प्रसन्न करें के विशेष उपाय।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Margashirsha Month Vrat Rules: 25 नवंबर यानि आज से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है।

श्रीमद्भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है, 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्', अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। यही वजह है कि इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी की पूजा, मंत्र जाप, गीता पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।

मार्गशीर्ष मास का समापन बुधवार, 23 दिसंबर को होगा। इस पूरे महीने श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की विशेष आराधना करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, सात्विक जीवन और जरूरतमंदों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष मास का धार्मिक महत्व, श्रीकृष्ण की पूजा के 5 खास नियम-

मार्गशीर्ष मास का धार्मिक महत्व क्या है?

श्रीमद्भगवद्गीता के दसवें अध्याय के 35वें श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष मास को अपना स्वरूप बताया है। उन्होंने कहा है- 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्।' इसका अर्थ है कि सभी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है। इसे भक्ति, आत्मचिंतन और धार्मिक साधना के लिए महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस महीने भजन-कीर्तन, गीता पाठ, मंत्र जाप और जरूरतमंदों की सहायता करने की परंपरा है।

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती भी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य ज्ञान दिया था।

मार्गशीर्ष मास में श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए करें ये 5 काम

1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें स्नान

मार्गशीर्ष मास में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद भगवान का ध्यान और सूर्य देव को अर्घ्य देना पुण्यदायी होता है। यदि पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके पूजा करें।

2. भगवान श्रीकृष्ण की नियमित पूजा करें

इस पूरे महीने भगवान श्रीकृष्ण या बाल गोपाल की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में पीले फूल, चंदन, फल और माखन-मिश्री अर्पित कर सकते हैं। भगवान को भोग लगाते समय उसमें तुलसी दल अवश्य रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है।

3. रोजाना श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें

मार्गशीर्ष मास को गीता के उपदेश से भी विशेष रूप से जोड़ा जाता है। इसलिए इस महीने प्रतिदिन श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना शुभ माना गया है। यदि आपके पास समय कम है तो रोजाना 5 से 10 श्लोक अर्थ सहित पढ़ सकते हैं। गीता के संदेशों को समझकर जीवन में अपनाने का प्रयास करें। इससे व्यक्ति को सही और गलत के बीच अंतर समझने तथा कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

4. तुलसी के पास शाम को जलाएं दीपक

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष मास में प्रतिदिन सुबह तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और शाम को उसके पास घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाते समय तुलसी दल शामिल करना भी शुभ माना जाता है।

5. श्रीकृष्ण के मंत्र का करें जाप

मार्गशीर्ष मास में भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है। सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा स्थल पर बैठें और शांत मन से इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र:

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस द्वादशाक्षर मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप किया जा सकता है। नियमित मंत्र जाप से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति का ध्यान भक्ति में केंद्रित रहता है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट