9 जनवरी का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
राशिफल

आज का राशिफल 09 जनवरी 2026: वृषभ राशि सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकियों का हाल

Daily horoscope 9 January 2026: 9 जनवरी 2026 का दैनिक राशिफल: नौकरी, व्यापार, प्यार और सेहत के लिहाज से कैसा बीतेगा आज का दिन। जानें अपना लकी नंबर और कलर।

सीमा कुमारी

Today Horoscope 09 January 2026:आज 9 जनवरी 2026 का दिन ग्रह स्थिति और राशिचक्र के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ परिणाम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। इसका असर आपके जीवन के अलग-अलग क्षेत्र, करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर अलग-अलग रूप से दिख सकता है:

मेष राशि

आज आपकी निर्णय क्षमता और मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की सराहना होगी। काम के सिलसिले में बाहर जाने का योग बन सकता है। आय के स्रोत मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, समस्या बढ़ सकती है। लकी नंबर: 2 | लकी कलर: आसमानी

वृष राशि

शेयर मार्केट और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाज़ी से बचें, तभी धन लाभ संभव है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कॉलेज के छात्र अपने कमजोर विषयों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। लकी नंबर: 9 | लकी कलर: केशरी

मिथुन राशि

माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद में राहत मिलेगी। संवाद कौशल से कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संध्या के बाद भूमि खरीद का योग है। नई मित्रता से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। निवेश के लिए दिन उत्तम है। लकी नंबर: 4 | लकी कलर: हरा

कर्क राशि

भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। कार्य को लेकर संतोष रहेगा। नए रिश्ते स्थापित होंगे। घर के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी होगी। साहित्य और मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है, सावधान रहें। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लकी नंबर: 6 | लकी कलर: पीला

सिंह राशि

रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नज़दीकी लोगों से बात करते समय संयम रखें, विवाद से दूर रहें। नौकरी में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। संतान से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लकी नंबर: 8 | लकी कलर: नीला

कन्या राशि

कार्य करने के तरीकों में बदलाव करें, पुरानी पद्धति छोड़ना लाभकारी रहेगा। रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। धन का लेन-देन न करें, वापसी में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। लकी नंबर: 3 | लकी कलर: भूरा

तुला राशि

संतुलित निर्णय लेने से नई जिम्मेदारी मिलेगी। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। पुराने विवादित मामलों से मन परेशान रह सकता है। पुराने मित्र की पहल से करियर को नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। लकी नंबर: 9 | लकी कलर: बैंगनी

वृश्चिक राशि

अपने कार्यों को दूसरों से साझा न करें, परेशानी बढ़ सकती है। लॉटरी या सट्टे से लाभ का योग है। अनुशासित दिनचर्या से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। दूर के रिश्तेदार से सहायता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लकी नंबर: 3 | लकी कलर: सफेद

धनु राशि

पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नए अनुबंध बन सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें, कार्यों को सही दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। लकी नंबर: 7 | लकी कलर: नीला

मकर राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कार्य को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होंगे। नई परियोजना शुरू करने से पहले वरिष्ठों से सलाह लें। ऑफिस के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है। लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सलेटी

कुंभ राशि

खर्च में वृद्धि होगी। कार्य को लेकर चिंता रहेगी। शत्रु बाधा डालने का प्रयास करेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, विवाद बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। विचारों में बदलाव लाने से स्थिति सुधरेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लकी नंबर: 5 | लकी कलर: केशरी

मीन राशि

आज सोच से अधिक लाभ मिलेगा। कार्यप्रणाली पर ध्यान देने से तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भावनात्मक जुड़ाव से रिश्ते मजबूत होंगे। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में समय बिताएंगे। संध्या समय मित्र से मुलाकात होगी।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: भूरा

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप