कलाई पर कब तक बांधे रखें राखी (सौ.सोशल मीडिया)
धर्म

Rakhi Rules: कलाई पर कब तक बांधे रखें राखी? खोलने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, जानें रक्षासूत्र का क्या करें

Rakhi Removal Time: रक्षाबंधन के बाद राखी को कब तक कलाई पर बांधे रखना चाहिए और इसे खोलने के बाद क्या करना चाहिए? जानें राखी खोलने से जुड़े धार्मिक नियम और रक्षासूत्र के उचित तरीके।

सीमा कुमारी

Rakhi After Raksha Bandhan : कल 28 अगस्त 2026 को पूरे देश भर में रक्षाबंधन का पावन त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्म ग्रथों में यह शुभ दिन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित बताया गया है। जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की प्रार्थना कर जीवन भर साथ रहने का वचन लेती है। वहीं, भाई भी बहन की हर परिस्थिति में साथ देने और उसकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है राखी

धार्मिक एवं लोक मान्यताओं में भाई-बहन के प्यार, भरोसे और एक-दूसरे की रक्षा की भावना का प्रतीक माना जाता हैं। इसलिए त्योहार खत्म होने के बाद राखी को उतारने और रखने को लेकर भी कई धार्मिक नियम भी है।

कई लोग राखी उतारने के बाद उसे कहीं भी रख देते हैं या कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना उचित नहीं माना जाता। राखी कब खोलनी चाहिए और उतारने के बाद इसका क्या किया जा सकता है।

कितने दिन बाद उतारनी चाहिए राखी?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, राखी को करीब 3 से 7 दिन तक कलाई पर रख सकते है। वही कुछ लोग इसे जन्माष्टमी तक भी बांधे रखते है और पूजा के बाद उतारते हैं. हालांकि, राखी उतारने के लिए कोई एक तय नियम नहीं है अपने परिवार की परंपरा के अनुसार राखी रखने का फैसला किया जा सकता है।

राखी उतारने के बाद क्या करना चाहिए?

राखी उतारने के बाद उसे सड़क, कूड़ेदान या किसी अन्य स्थान पर फेंकने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुराने रक्षासूत्र का सम्मानपूर्वक विसर्जन करना चाहिए। अगर राखी सूती या प्राकृतिक धागे से बनी है, तो उसे साफ बहते पानी में फूलों के साथ प्रवाहित करें । या इसे घर के बगीचे या साफ मिट्टी में दबाना भी एक विकल्प माना जाता है।

आप चाहें तो राखी को किसी पेड़ की शाखा पर बांध सकते हैं। ऐसा करते समय उसके साथ एक रुपये का सिक्का भी रखने की परंपरा कुछ स्थानों पर मानी जाती है। इस तरह राखी को इधर-उधर फेंकने के बजाय श्रद्धा के साथ विदा किया जा सकता है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं