Premanand Maharaj 10-10-10 Rule: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अक्सर अपनी बातों और प्रवचनों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके साथ ही वह लोगों को जीवन जीने का सही तरीका भी बताते हैं। बच्चों की परवरिश से लेकर जीवन जीने का सलीका तक संत प्रेमानंद महाराज माता-पिता को अच्छे संस्कारों के बारे में बताते रहते हैं।
प्रेमानंद महाराज अक्सर लोगों को सही रास्ता दिखाते हुए आध्यात्म की ओर बढ़ने की बात कहते हैं। जीवन में सदगुण और अच्छे आचरण को व्यवहार में लाकर सही मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
आपका दिन अच्छा होगा या फिर बुरा यह ज्यादातर सुबह की शुरुआत पर निर्भर करता है। अगर देर से सोने की आदत है, तो सारे काम देर से करेंगे और दिनभर थकावट महसूस होगी। लेकिन अगर जल्दी उठते हैं, तो आपके पास पूरे दिन में काम के लिए पर्याप्त समय बचता है, जिससे आप सभी चीजों को प्लांड तरीके से कर सकते हैं।
आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज ने सुबह 10-10-10 का नियम बताया है। इस नियम में स्नान के बाद 10 मिनट दंड बैठक, 10 मिनट साधना और 10 मिनट तक प्राणायाम करना चाहिए। नियमित रूप से अगर इस दिनचर्या का पालन करते हैं, तो इससे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है।