पितरों को समर्पित पितृ पक्ष का पावन तिथि अभी चल रही है। यह तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। पितृपक्ष के दौरान वंशजों द्वारा किया जाने वाला अनुष्ठान है जिसके द्वारा पितरों एवं पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-पाठ आदि की जाती है। बता दें, पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। श्राद्ध पक्ष के दौरान कई नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी होता है। वरना, पितर नाराज हो जाते हैं। पितृ पक्ष में खरीदारी करने की मनाही होती है लेकिन, आपको बता दें, पितृपक्ष के दौरान पितरों के लिए आप कई चीजों को खरीद सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं-
पितरों के लिए जरूर खरीदें ये चीजें
नए वस्त्र
ज्योतिषयों के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में नए वस्त्र खरीदना एवं पहनना मना होता है लेकिन, पितरों लिए आप वस्त्र खरीद सकते है। पितरों के नाम के वस्त्र खरीदकर दान करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति एवं खुशहाली बनी रहती है।
चमेली का तेल
मान्यताएं हैं कि, पितरों को चमेली का तेल अर्पित करने से वे खुश हो जाते हैं। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इसलिए पितरों के लिए चमेली का तेल जरूर खरीदें।
जौ खरीदें
कहते है, इस दौरान जौ को अन्न के तौर पर खाया जाता हैं। मान्यताओं के मुताबिक, जौ को सोने के बराबर माना गया है। पितृ पक्ष के दौरान जौ की खरीदारी करने से पितृ प्रसन्न होते है। और उनका आशीर्वाद मिलता है।
चावल खरीदें
पितृ पक्ष में चावल की खरीददारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते है, इस दौरान चावल खरीदना और इसका दान करना शुभ होता है। इससे हमारे पितर खुश होते हैं, और अपनी कृपा-दृष्टि हम पर बनाए रखते है। इसलिए इस दौरान चावल की खरीददारी करना न भूलें।
काले तिल
बता दें, काला तिल पितरों के श्राद्ध और तर्पण के लिए प्रयोग किया जाता है। पितरों को अर्पित करने के लिए काला तिल जरूर खरीदना चाहिए। इससे पितृदोष दूर होते हैं।