गुरुवार के दिन क्या नहीं खाना चाहिए जानिए,(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने के नुकसान जान लीजिए, इस फल से भी करें परहेज़

धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में गुरुवार से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन आज भी श्रद्धालु करते हैं। गुरुवार के दिन भूल कर भी इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Thursday Rules: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे ही गुरुवार का दिन जगत के संचालक भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना की पूर्ति होती है।

धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में गुरुवार से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन आज भी श्रद्धालु करते हैं। गुरुवार के दिन भूल कर भी कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी वह चीजें हैं।

नहीं खानी चाहिए खिचड़ी

शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को पीले रंग का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि गुरुवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

ऐसे ही गुरुवार के दिन खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में दरिद्रता भी आती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए।

गुरुवार को नहीं करना चाहिए केले का सेवन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन केले का सेवन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केला भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है, इसलिए इस दिन केले का सेवन वर्जित माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन केले का सेवन करने से भगवान विष्णु का अपमान हो सकता है और इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।

नहीं करना चाहिए ये काम

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि गुरुवार के दिन जैसे सिर धोना, बाल या नाखून कटवाना, कपड़े धोना, घर में झाड़ू-पोंछा लगाना, मकड़ी के जाले साफ करना, और मांसाहार भोजन आदि करने की मनाही होती है।

ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन यह कार्य करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी