बजरंगबली को चढ़ाएं पान के बीड़े का भोग 
धर्म

बजरंगबली को चढ़ाएं पान के बीड़े का भोग, मिलेगी नई कामयाबियां, जानिए भोग चढ़ाने की विधि

शनिवार और मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। कहा जाता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और विशेष लाभ प्राप्त होता है। माना जाता है कि, बजरंगबली को मंगलवार या शनिवार के दिन पान का भोग लगाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है,

सीमा कुमारी

Lord Hanuman Ji Puja : हिन्दू धर्म में पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा को शुभ एवं मंगलमय माना जाता है। शनिवार और मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। कहा जाता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और विशेष लाभ प्राप्त होता है। माना जाता है कि, बजरंगबली को मंगलवार या शनिवार के दिन पान का भोग लगाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, ऐसे में आइए जानते हैं पान अर्पण करने के विशेष उपाय के बारे में-

पान से जुड़े उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार, दुश्मन से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी को मीठा पान का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ध्यान रहे पान में चूना, तंबाकू एवं सुपारी नहीं होनी चाहिए। हनुमानजी के आगे हर मंगलवार और शनिवार पान चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है।

हनुमानजी को लौंग, इलायची और सुपारी भी पसंद है। शनिवार के दिन लौंग, सुपारी और इलायची चढ़ाने से शनि का कष्ट दूर हो जाता है। कच्ची घानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें, संकट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा। इसके अलावा, गरीबी से मुक्ति के लिए 1 नारियल पर सिन्दूर लगाएं और मौली यानी लाल धागा बांधें ।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने की विधि

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के लिए, पान में कत्था, गुलकंद, और सौंफ़ ज़रूर डालें ।

कहा जाता है कि पान में चूना, तंबाकू, और सुपारी नहीं डालनी चाहिए।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले, पान को तंबाकू लगाए हाथ से नहीं बनाना चाहिए ।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के लिए, पान मीठा और रसभरा होना चाहिए ।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के बाद, प्रार्थना करते हुए कहें, “हे हनुमान जी, आपको यह मीठा रस भरा पान अर्पण कर रहा हूं इस मीठे पान की तरह आप मेरा जीवन भी रसीला कर दीजिए, मिठास से भर दीजिए।"

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी